Hurun India Rich List: रईसी में कायम है शाहरुख खान का दबदबा, नेटवर्थ में 2,490 करोड़ गिरावट के बाद भी बने देश के सबसे अमीर एक्टर

शाहरुख खान स्टारडम के मामले में ही नहीं, रईसी के मामले में भी भारत के टॉप एक्टर हैं और हुरुन रिच लिस्ट में एक बार फिर उनका दबदबा देखने को मिला है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में पिछले साल की तरह इस बार भी किंग खान का दबदबा देखने को मिला। जारी लिस्ट के अनुसार, शाहरुख खान की नेटवर्थ में पिछले साल की तुलना में 2490 करोड़ की गिरावट आई है, इसके बाद भी वह देश के सबसे अमीर एक्टर की गद्दी पर कायम हैं। पिछले साल जहां शाहरुख खान की नेटवर्थ 12,490 करोड़ थी तो वहीं इस साल उनकी नेटवर्थ 10,000 रुपये है। इसमें उनकी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, आईपीएल टीम और अन्य कारोबार से होने वाली कमाई भी शामिल है।

शाहरुख सबसे रईस एक्टर, दूसरे नंबर पर कौन?

शाहरुख खान ने जहां 10,000 करोड़ की नेटवर्थ के साथ अब भी रईसों की लिस्ट में अपना दबदबा कायम रखा है तो वहीं दूसरे नंबर पर बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन हैं। 4000 करोड़ की नेटवर्थ के साथ अमिताभ बच्चन ने दूसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है। वहीं बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार सलमान खान की नेटवर्थ 3000 करोड़ बताई गई है, जिसके साथ उन्होंने तीसरे नंबर पर जगह बनाई है और 2,500 करोड़ की नेटवर्थ के साथ ऋतिक रोशन चौथे नंबर पर हैं।

शाहरुख खान की नेटवर्थ में आई गिरावट

शाहरुख खान पिछले साल भी देश के सबसे रईस एक्टर की गद्दी पर काबिज थे। पिछले साल उनकी नेटवर्थ 12,490 करोड़ बताई गई थी। यानी देखा जाए तो इस साल उनकी कमाई में 2490 करोड़ की गिरावट आई है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार, 2025 में शाहरुख खान की नेटवर्थ 12,490 करोड़ रुपये बताई गई थी, जो अब घटकर 10,000 करोड़ रह गई है। वहीं इस साल की शुरुआत में जारी हुई हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में शाहरुख खान की नेटवर्थ 10,800 करोड़ आंकी गई थी।

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट

काम की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ बातचीत की। आस्क एसआरके सेशन के दौरान शाहरुख ने ये कन्फर्म किया था कि ‘किंग’ तय डेट यानी 24 दिसंबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन भी मुख्य भूमिका में हैं।

 ये भी पढ़ेंः लालबागचा राजा के दर पर बेटी सुहाना की खिदमत में लगे शाहरुख खान, मां गौरी ने करीने से साफ की आंख, वीडियो में दिखी पापा-मम्मी की केयर

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!