पीसकर नहीं कूटकर बनाएं लहसुन लाल मिर्च की राजस्थानी चटनी, रोटी के साथ मिलेगा देसी स्वाद, आसान है रेसिपी

 

रोटी सब्जी के स्वाद से बोर हो चुके हैं तो एक बार राजस्थानी लहसुन लाल मिर्च की कुटी हुई चटनी बनाकर खाएं। इस चटनी को मिक्सी में पीसकर नहीं बल्कि पत्थर के मसाले कूटने वाले पॉट में बनाकर तैयार करें। इसका स्वाद इतना मजेदार होता है तो आप 1-2 रोटी ज्यादा खा जाएंगे। राजस्थान में इस चटनी को बाजरा की रोटी के साथ खाते हैं। आप इसे लंबे समय तक बनाकर स्टोर भी कर सकते हैं। अगर आप भी चटनी लवर हैं या तीखा खाना पसंद करते हैं तो एक बार ये राजस्थानी लहसुन लाल मिर्च की चटनी बनाकर जरूर खाएं।

राजस्थानी लहसुन लाल मिर्च की चटनी रेसिपी

पहला स्टेप- राजस्थानी लहसुन की चटनी बनाने के लिए आप 10-12 कश्मीरी सूखी लाल मिर्च को 1 कप छाछ में करीब 1 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। कश्मीरी लाल मिर्च की चटनी कम तीखी बनती है तो आप इसे आसानी से खा सकते हैं। आप मिर्च को पूरी रात के लिए भी छाछ में भिगोकर रख सकते हैं।  

दूसरा स्टेप- अब कूटने के लिए पत्थर का बना सिल बट्टा ले लें। आप जिसमें मखाले कूटते हैं उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। अब छाछ से मिर्च को निकालकर कूटने वाले पॉट में डाल दें। इसमें आधा चम्मच जीरा और थोड़ा नमक मिलाकर इसे कूट लें। अच्छी तरह भीगी मिर्च आसानी से कुट जाती है। 

तीसरा स्टेप- जब लाल मिर्च थोड़ी बारीक हो जाएं तो इसमें आधा कप छिला हुआ लहसुन मिलाएं। लाल मिर्च और लहसुन को अपनी पसंद के हिसाब से बारीक या मोटा कूट सकते हैं। वैसे राजस्थानी लहसुन की चटनी थोड़ी मोटी पिसी और कुटी हुई बनती है। इससे स्वाद ज्यादा आता है। अब चटनी में बारीक कटा हरा धनिया और नमक मिलाएं। अगर चटनी को लंबे समय कर स्टोर करना है तो हरा धनिया न मिलाएं।

चौखा स्टेप- चटनी को हल्का और कूटकर सारी चीजों को मिला लें। आप चाहें तो इस चटनी को ऐसे ही कच्चा सर्व कर सकते हैं। लेकिन इसे लंबे समय तक चलाने के लिए फ्राई करना जरूरी होता है। इससे चटनी का स्वाद भी बढ़ जाता है। इसके लिए पैन में 3 चम्मच सरसों का तेल डालें। तेल की मात्रा कम ज्यादा रख सकते हैं।

पांचवां स्टेप- तेल गर्म होने पर एक चौथाई चम्मच जीरा और आधा चम्मच हींग डाल दें। अब तेल में तैयार की गई चटनी को मिला दें। अब धीमी आंच पर चटनी को 4-5 मिनट तक पकाएं। जब तेल अलग होने लगे तो समझ लें चटनी पूरी तरह पक चुकी है। चटनी छाछ में भिगोई थी तो नमी निकल जानी चाहिए। चटनी को हल्का खट्टापन देने के लिए आधा चम्मच आमचूर पाउडर डाल दें। 

एकदम स्वादिष्ट लहसुन लाल मिर्च की चटनी तैयार है, इसे आप बाजरा की रोटी के साथ खाएं। लहसुन लाल मिर्च की चटनी को आप लंबे समय तक स्टोर करके रख सकते हैं। इस चटनी का स्वाद पिज्जा, चाऊमीन के स्वाद को भी फेल कर देगा।

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!