भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच इस वक्त अनाधिकारिक टेस्ट मैच चल रहा है। आज मैच का तीसरा दिन है। भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है। पहली ही पारी के आधार पर उसे लीड मिल चुकी है। अब उसकी लीड और बड़ी होती जा रही है। यहां नीचे आप इस मैच का लाइव स्कोर देख सकते हैं।
मैच की पहली पारी में तनुष कोटियान ने ठोका जबरदस्त शतक
इस टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए की टीम ने 334 रन बनाने में कामयाबी हासिल की थी। सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने जहां एक ओर 57 रन बनाए, वहीं तनुष कोटियान ने 69 रनों की पारी खेली। इस बीच कुमार कुशाग्र का शतक सबसे बड़ी बात रही। कोटियान ने 240 बॉल का सामना कर 113 रनों की जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने 12 चौके लगाए। हालांकि भारत के लिए इंटरनेशनल मैच खेल चुके देवदत्त पडिक्कल ज्यादा रन नहीं बना सके।
ऑस्ट्रेलिया ए की पहली पारी केवल 171 रन पर ही समाप्त
इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ए की पहली पारी केवल 171 रन ही बना सकी। टीम के लिए कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं पहुंच पाया। इस तरह से भारत को पहली पारी में अच्छी लीड मिल गई है। अब इस वक्त भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है। उसकी कोशिश होगी कि मौजूदा लीड को और भी बढ़ाया जाए, ताकि विरोधी टीम पर जीत का शिकंजा कसा जा सके।
सीरीज में दो टेस्ट और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे
इस सीरीज के दौरान दो टेस्ट खेले जाएंगे। दूसरा मुकाबला 29 सितंबर से शुरू होगा। इसके बाद तीन वनडे मैच भी होने हैं, वो भी अनाधिकारिक होंगे। देखना होगा कि दोनों टीमें इस दौरान कैसा प्रदर्शन करती हैं।
इंडिया ए स्क्वाड: साई सुदर्शन, नारायण जगदीसन (विकेट कीपर), देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), शेख रशीद, यश राठौड़, शम्स मुलानी, नचिकेत भूटे, तनुश कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, विजयकुमार वैशाख, कुमार कुशाग्र, अमन मोखाड़े, आयुष पांडे, प्रफुल हिंगे।
ऑस्ट्रेलिया ए स्क्वाड: नाथन मैकस्वीनी, सैम कोंस्टास, जैक एडवर्ड्स, जेसन संघा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, लियाम स्कॉट, सैम हार्पर, ब्रेंडन डॉगेट, लियाम हैचर, झाई रिचर्डसन, टॉड मर्फी, कोरी रोचिचियोली, कैंपबेल केलावे, फर्गस ओ नील, जोश फिलिप।
Source link
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/sai-sudharsan-afp-1790225488.jpg








