वांकानेर स्थित शिवालय शेल्टर होम में गणपति महोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित विशेष आरती में RPF वांकानेर के SI श्री ललितेश यादव साहब उपस्थित रहे। साहब ने श्रद्धापूर्वक गणपति बप्पा की आरती कर सभी के सुख, शांति एवं कल्याण की प्रार्थना की।
आरती के पश्चात श्री ललितेश यादव साहब ने शेल्टर होम के रहवासियों से आत्मीय मुलाकात की तथा उनके साथ प्रेमपूर्वक संवाद कर उनकी कुशलक्षेम जानी। साहब की सरलता, सहजता एवं स्नेहपूर्ण व्यवहार से शेल्टर होम के सभी रहवासी काफी प्रसन्न हुए।
इस अवसर पर शेल्टर होम परिवार की ओर से श्री ललितेश यादव साहब का हृदयपूर्वक आभार एवं सम्मान व्यक्त किया गया। उनकी आत्मीय उपस्थिति ने गणपति महोत्सव के इस पावन अवसर को और भी यादगार बना दिया।










