विराट कोहली का कैसा है तिरुवनंतपुरम के स्टेडियम में वनडे रिकॉर्ड? अब तक एक भी बार नहीं हुए आउट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा, जिसमें सभी की नजरें टीम इंडिया के प्रदर्शन के साथ विराट कोहली को लेकर भी रहने वाली हैं। कोहली जिनकी गिनती वर्ल्ड क्रिकेट में लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट के महान बल्लेबाजों में की जाती है उनके लिए अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के नजरिए से यह सीरीज काफी अहम रहने वाली है। भारत और वेस्टइंडीज की टीम के बीच में वनडे सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पर अब तक विराट कोहली का वनडे फॉर्मेट में जबरदस्त रिकॉर्ड देखने को मिला है, जिसमें वह एकबार भी आउट नहीं हुए हैं।

तिरुवनंतपुरम में कोहली ने खेले हैं दो वनडे मुकाबले

विराट कोहली का तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में वनडे रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उन्होंने यहां पर अब तक 2 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से पहला मैच साल 2018 में वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ खेला था, जिसमें कोहली के बल्ले से नाबाद 33 रनों की पारी देखने को मिली थी। इसके बाद कोहली ने इस स्टेडियम में अपना पिछला और आखिरी वनडे मैच साल 2023 में श्रीलंका की टीम के खिलाफ खेला था और उनके बल्ले से जबरदस्त शतकीय पारी देखने को मिली थी। विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ हुए वनडे मैच में 110 गेंदों का सामना करते हुए 166 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जिसमें उनके बल्ले से 13 चौके और 8 छक्के देखने को मिले थे। इस तरह कोहली इस स्टेडियम में अब तक 2 वनडे मैचों में खेलते हुए कुल 199 रन बना चुके हैं और उन्होंने एक भी बार अपना विकेट नहीं गंवाया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भी है कोहली का जबरदस्त रिकॉर्ड

वनडे में विराट कोहली का दूसरी टीमों की तरह वेस्टइंडीज के खिलाफ भी जबरदस्त रिकॉर्ड देखने को मिला है। कोहली ने अब तक विंडीज टीम के खिलाफ वनडे में 43 मैचों में खेलते हुए 41 पारियों में 66.5 के औसत से 2261 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 9 शतकीय और 11 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। वहीं घरेलू जमीन पर भी कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 23 वनडे मैचों में खेलते हुए 63.25 के औसत से 1265 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें

नेपाल क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान को हराकर किया बड़ा उलटफेर, एशियन गेम्स में क्वार्टर फाइनल का पेच फंसा

केवल 6 वनडे मैचों में ठोक दी 2 सेंचुरी, वेस्टइंडीज सीरीज में फिर भी बैठना होगा बाहर!

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/virat-kohli-43-1790326514.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!