चीन और अमेरिका की दोस्ती बनेगी बेमिसाल? जिनपिंग ने दिया न्योता, तो बोले ट्रंप-हम जल्द आएंगे

Highlights

  • अमेरिका दौरे से लौटे शी जिनपिंग
  • शी जिनपिंग ने ट्रंप को दिया न्योता
  • इस साल दो बार मिलेंगे दोनों नेता

वॉशिंगटन: वॉशिंगटन की अपनी राजकीय यात्रा शुक्रवार को खत्म करते हुए चीनी नेता शी जिनपिंग ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस साल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उनकी दो और बार मुलाक़ात होगी।


शी ने ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया को नवंबर में चीन के शेनझेन में होने वाले एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन समिट में आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि वे एक महीने बाद फ्लोरिडा में ट्रंप नेशनल डोरल मियामी गोल्फ क्लब में होने वाले G20 समिट में फिर से मिल सकते हैं। शी ने कहा, “मैं राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी का चीन आने पर स्वागत करूंगा।” ट्रंप ने जवाब दिया, “हम ज़रूर आएंगे, और हम बहुत बातचीत करेंगे।” 

ईरान को लेकर भी हुई बात

डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वाशिंगटन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ हुई बातचीत में ईरान से जुड़े विवाद पर भी चर्चा हुई। ट्रंप से जब होर्मुज से शिपिंग बहाल करने की कोशिशों के बारे में भी सवाल पूछा गया, जो वैश्विक ऊर्जा व्यापार के लिए एक अहम रास्ता है। ट्रंप ने सकारात्मक जवाब देते हुए कहा, “मुझे लगता है कि हम बहुत अच्छा करेंगे।”

 

ट्रंप शी को नेशनल आर्काइव्ज़ ले गए

शुक्रवार को ट्रंप, शी को नेशनल आर्काइव्ज़ ले गए और दुनिया के सबसे ताकतवर कम्युनिस्ट देश के नेता को अमेरिकी लोकतंत्र के अहम दस्तावेज़ दिखाए। ट्रंप ने बताया कि यहीं पर ‘डिक्लेरेशन ऑफ़ इंडिपेंडेंस’, संविधान और ‘बिल ऑफ़ राइट्स’ रखे गए हैं। ट्रंप ने गुरुवार को कहा था कि वह चीन राष्ट्रपति शी को “उस गौरवशाली इतिहास की कुछ बेहतरीन निशानियां” दिखाना चाहते हैं।

शी जिनपिंग का दौरा ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है और ट्रंप उन्हें नेशनल आर्काइव्स ले गए, जहां अमेरिका की स्थापना की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर “द अमेरिकन स्टोरी” नाम की एक खास प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें देश की उपलब्धियों और तरक्की के साथ-साथ मुश्किल दौर की तस्वीरें भी दिखाई गई हैं। देश के अहम दस्तावेज़ों के इस संग्रह का दौरा करने के बाद शी वॉशिंगटन से रवाना हो गए।

ये भी पढ़ें:

‘हमें आपसी टकराव से हमेशा बचना चाहिए’, शी जिनपिंग की बात पर ट्रंप बोले-बेहद शानदार दोस्त

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/trump-xi-jinping-2-1790352872.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!