पाकिस्तानी पत्रकार ने आतंकवाद पर जयशंकर से पूछा सवाल, मिला ऐसा जवाब कि जिंदगी भर याद रखेगा

न्यूयॉर्क में शुक्रवार को एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान, जब एक पाकिस्तानी पत्रकार ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से आतंकवाद के बारे में सवाल पूछने की कोशिश की, तो उन्होंने करारा जवाब देते हुए कहा, “एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है।” ये वाकया तब हुआ, जब जयशंकर, संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेइसोलो न्यंती के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।




पाकिस्तानी पत्रकार ने क्या पूछा सवाल

यह ब्रीफ़िंग ‘शिपिंग और नाविकों की सुरक्षा’ पर बने ‘ग्रुप ऑफ़ फ्रेंड्स’ पर केंद्रित थी। कार्यक्रम के विवरण के अनुसार, शुरू होने से पहले ही यह घोषणा कर दी गई थी कि यह ब्रीफ़िंग केवल बयान देने तक ही सीमित रहेगी। ब्रीफिंग के अंत में, एक पाकिस्तानी पत्रकार ने बीच में टोकते हुए एस जयशंकर से आतंकवाद पर सवाल पूछने की कोशिश की। उसने पूछा, “आपकी सरकार पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देना कब बंद करेगी?”

जयशंकर ने क्या दिया जवाब

जयशंकर ने ब्रीफिंग के बीच में टोकने पर कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा, “एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है। हद है।” विदेश मंत्री UN जनरल असेंबली के ‘हाई-लेवल वीक’ के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ न्यूयॉर्क में हैं। कल यानी शनिवार को उन्हें ‘हाई-लेवल सेशन’ को संबोधित करना है और अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकें की हैं।

पाकिस्तान के पीएम ने साध ली थी चुप्पी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने गुरुवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंचने पर आतंकवाद और 26/11 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद पर मुक़दमे से जुड़े सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया। वे 81वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में अपना भाषण देने से एक दिन पहले ही वहां पहुंचे थे। पत्रकारों ने शरीफ़ से पूछा कि पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना कब बंद करेगा और सईद पर कब मुक़दमा चलाया जाएगा, लेकिन उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।

सीमा-पार आतंकवाद पर भारत का रुख

भारत ने बार-बार पाकिस्तान पर अपनी ज़मीन से काम करने वाले आतंकवादी समूहों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है और इस्लामाबाद से सीमा-पार आतंकवाद के ख़िलाफ़ ठोस और सत्यापन योग्य कार्रवाई करने को कहा है।

ये भी पढ़ें:

‘भारत को UNSC का स्थायी सदस्य होना ही चाहिए’, 4 यूरोपीय देशों ने किया जोरदार समर्थन

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!