जोस बटलर तीसरे वनडे से हुए बाहर, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 9 हजार रन बनाने वाला खिलाड़ी बना रिप्लेसमेंट

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच इन दिनों तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच 27 सितंबर को खेला जाएगा। इस वनडे मैच से पहले इंग्लैंड को एक बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर चोट की वजह से तीसरे वनडे मैच से बाहर हो गए हैं। इसके साथ ही उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान हो गया है। इंग्लैंड के 29 साल के बल्लेबाज डेन लॉरेंस जिन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 9 हजार से अधिक रन बनाए हैं, उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में जगह मिली है।

दूसरे वनडे के दौरान चोटिल हुए थे जोस बटलर

जोस बटलर को गुरुवार रात हेडिंग्ले में खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। इस वजह से वे अब अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे। स्काई स्पोर्ट्स न्यूज के अनुसार, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) के प्रवक्ता ने बताया है कि रविवार को होने वाले अगले मैच के लिए बटलर की जगह सरे टीम के बल्लेबाज डैन लॉरेंस को टीम में शामिल किया गया है। लॉरेंस का रिकॉर्ड फर्स्ट क्लास क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है। अब देखना ये होगा कि उन्हें तीसरे वनडे के लिए प्लेइंग XI में जगह मिलती है या नहीं।

दूसरे वनडे में इंग्लैंड को मिली थी हार

दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड के प्रदर्शन पर जोस बटलर की चोट का बहुत बड़ा असर पड़ा। लक्ष्य का पीछा करते हुए वे बहुत शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन पारी के 38वें ओवर में चोट लगने के कारण उन्हें मजबूरी में मैदान से बाहर जाना पड़ा। उस वक्त टीम का स्कोर 254/4 था। इसके बाद वे 48वें ओवर में दोबारा बल्लेबाजी करने मैदान पर तो आए, लेकिन कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने के साथ श्रीलंका के द्वारा दिए गए बड़े टारगेट का पीछा कर रही इंग्लैंड की उम्मीदें टूट गईं और आखिर में उन्हें 16 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

व्हाइट बॉल क्रिकेट में 10 हजार रन बना चुके हैं बटलर

दूसरे वनडे मैच में जोस बटलर ने 49 गेंदों पर धमाकेदार 69 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के जड़े। अपने करियर में अब तक खेले गए 204 वनडे मैचों की 176 पारियों में वे 39.15 की औसत से कुल 5678 रन बना चुके हैं। इस मैच के दौरान उन्होंने वनडे क्रिकेट में अपना 30वां अर्धशतक पूरा किया, जबकि उनके नाम 11 शतक भी दर्ज हैं। इस पारी के दौरान उन्होंने इंग्लैंड के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट में 10 हजार रन भी पूरे किए।

यह भी पढ़ें

IND vs WI पहला वनडे टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें लाइव, बदलना पड़ेगा चैनल

IND vs WI वनडे सीरीज से पहले शुभमन गिल को लगी चोट, क्या खेल पाएंगे पहला ODI मैच?

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/india-tv-2026-09-25t215102-1790353277.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!