केवल 6 वनडे मैचों में ठोक दी 2 सेंचुरी, वेस्टइंडीज सीरीज में फिर भी बैठना होगा बाहर!

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होने जा रहा है। इसके लिए पहले ही टीम का ऐलान किया जा चुका है। ​रविवार को तिरुवनंतपुरम में पहला मैच होगा। इस बीच उस भारतीय बल्लेबाज को बाहर बैठना पड़ेगा, जिसने अपने पिछले 6 वनडे मैचों में दो शतक लगाए हैं। दरअसल यशस्वी जायसवाल की जगह प्लेइंग इलेवन में बनती हुई नजर नहीं आ रही है। 

करीब डेढ़ साल में केवल छह वनडे मैच खेल पाए हैं यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल ने अपना वनडे डेब्यू फरवरी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था। उसके बाद से लेकर अब तक करीब डेढ़ साल के दौरान जायसवाल को केवल छह वनडे मुकाबले ही खेलने का मौका मिला है। वे इस दौरान 285 रन बना चुके हैं, इसमें दो शतक हैं। हालांकि इसके बाद भी उनकी जगह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में बनती हुई नहीं दिख रही है। सीरीज के लिए रोहित शर्मा भी चुने गए हैं, यानी कप्तान शुभमन गिल और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पारी का आगाज करेंगे। ये संभावना है। विराट कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आएंगे। वहीं नंबर चार पर रुतुराज गायकवाड के आने की संभावना है। 

जायसवाल और रुतुराज गायकवाड में से किसी एक को बैठना पड़ेगा प्लेइंग इलेवन से बाहर

जायसवाल एक ओपनर हैं। चाहें टेस्ट हो या फिर टी20, वे हर फॉर्मेट में पारी क आगाज ही करते हैं, ऐसे में चार नंबर तक तो टीम सेट नजर आ रही है, इसके बाद नंबर 5 पर उन्हें मौका देने का कोई मतलब नहीं बनता। कम से कम पहले वनडे में टॉप 3 के स्पॉट तो खाली नहीं हैं। अगर उन्हें नंबर चार पर उतारा जाता है तो रुतुराज गायकवाड को बाहर बैठना पड़ सकता है। ये तो तय है कि जायसवाल और गायकवाड में से किसी एक को ही मौका मिलेगा। वैसे तो रुतुराज गायकवाड भी ओपनर हैं, लेकिन टॉप 3 खाली ना होने के कारण उन्हें भी नंबर चार पर आना पड़ रहा है। 

टी20 इंटरनेशनल में भी जायसवाल को नहीं मिल पा रहा है पर्याप्त मौका

भारत के लिए जायसवाल टेस्ट तो लगातार खेल रहे हैं, लेकिन वनडे और टी20 इंटरनेशनल में अभी तक उनकी जगह पक्की नहीं हो पाई है। जाससवाल जहां 31 टेस्ट खेल चुके हैं, वहीं अब तक केवल 23 टी20 इंटरनेशनल मैच ही खेल पाए हैं। टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम में ओपनिंग के लिए जबरदस्त जंग चल रही है, इसमें भी जायसवाल पीछे छूटे हुए नजर आते हैं। देखना होगा कि क्या तीन में से एक भी मैच में जायसवाल को मौका नहीं मिलूेगा या फिर किसी मैच में वे प्लेइंग इलेवन का​ हिस्सा हो जाएंगे। 

यह भी पढ़ें  

कितने बजे शुरू होगा IND vs WI पहला वनडे मुकाबला, नोट कीजिए सही वक्त नहीं तो छूट जाएगा मैच

LIVE: IND A vs AUS A मैच में भारत की पकड़ मजबूत, यहां देखें Score

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/yashasvi-jaiswal-2-ap-1790319572.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!