Billie Jean King Cup के दूसरे सेमीफाइनल मैच में Italy vs Ukraine के बीच होगी भिड़ंत, VETO OTT पर देखें लाइव

महिला टेनिस की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित टीम प्रतियोगिता बिली जीन किंग कप में आज से यानी 26 सितंबर को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला इटली और यूक्रेन की टीम के बीच में खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम की खिताबी मुकाबले में 27 सितंबर को भिड़ंत चेकिया की टीम से होगी। दोनों टीमों का क्वार्टर फाइनल में काफी जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला था तो वहीं अब सेमीफाइनल में इटली और यूक्रेन के बीच में कड़ी टक्कर की उम्मीद की जा सकती है। टेनिस फैंस दूसरे सेमीफाइनल मैच का सीधा प्रसारण VETO OTT पर देख सकते हैं। इटली और यूक्रेन के बीच में यह सेमीफाइनल मुकाबला चीन के शेनझेन बे स्पोर्ट्स सेंटर एरिना में खेला जाएगा।

कब-कहां और कैसे देखें लाइव एक्शन?

26 सितंबर को बिली जीन किंग कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच इटली और यूक्रेन के बीच में खेला जाएगा जिसका सीधा प्रसारण स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी पर VETO OTT ऐप पर बिल्कुल मुफ्त में होगा। आप इस सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग VETO OTT पर देख सकते हैं। इटली और यूक्रेन के बीच दूसरे सेमीफाइनल मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार 26 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे से होगी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड में इटली की टीम का पलड़ा भारी

इटली और यूक्रेन की टीम के बीच बिली जीन किंग कप में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें साफतौर पर इटली की टीम का पलड़ा भारी दिखता है। दोनों टीमों के बीच में अब तक 5 बार भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें सभी में इटली की टीम ने जीत हासिल की है, ऐसे में यह सेमीफाइनल मुकाबला यूक्रेन की टीम के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाला है। वहीं दोनों टीमों के बीच में अब तक सिंगल्स इवेंट के 16 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें 11 बार इटली की टीम ने तो वहीं 5 बार यूक्रेन की टीम ने जीत हासिल की है। इसके अलावा 5 डबल्स मैचों को लेकर बात की जाए तो उसमें इटली ने 4 मैच जीते हैं, जबकि यूक्रेन एक ही मैच जीतने में कामयाब रहा है। पिछली बार दोनों टीमों की जब भिड़ंत साल 2025 में हुई थी तो तीन मैचों में से इटली ने 2-1 से जीत दर्ज की थी।

इटली ने चीन तो यूक्रेन ने बेल्जियम को दी थी क्वार्टर फाइनल मैच में मात

बिली जीन किंग कप 2026 में इटली की टीम का सामना क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीन की टीम से हुआ था, जिसको उन्होंने 2-1 के अंतर से अपने नाम करने के साथ सेमीफाइनल मैच के लिए अपनी जगह को पक्का किया था। वहीं यूक्रेन की टीम ने अपना क्वार्टर फाइनल मैच बेल्जियम की टीम के खिलाफ खेला था और उसे वह 2-1 के अंतर से जीतने में कामयाब रही थी।

ये भी पढ़ें

चीन को हराकर इटली बिली जीन किंग कप के सेमीफाइनल में पहुंचा, VETO OTT पर दिखा जबरदस्त एक्शन

यूक्रेन ने बेल्जियम को हराकर बिली जीन किंग कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/italy-vs-ukraine-billie-jean-king-cup-1790386887.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!