उदिति सिंह पर पर्सनल कमेंट्स रीति तिवारी को पड़े भारी, भड़के सलमान खान, बोले- ‘आपको कोई नहीं जानता था’

‘बिग बॉस 20’ में हर बार की तरह इस बार भी अलग-अलग फील्ड के सेलेब्स ने एंट्री ली है। टीवी, स्पोर्ट्स से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री तक के कई चर्चित नामों ने शो में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है। शो को शुरू हुए 3 हफ्ते हो गए हैं और बीतते दिन के साथ अब बिग बॉस का घर अब जंग का मैदान बनता जा रहा है। आए दिन कंटेस्टेंट्स आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। बीते वीकेंड का वार में सलमान खान का रौद्र रूप देखने को मिला था और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है। इस वीकेंड का वार में सलमान खान रीति तिवारी को निशाने पर लेते नजर आएंगे। बिग बॉस हाउस में दिन पर दिन रीति तिवारी का बर्ताव बिगड़ता जा रहा है, जिसे लेकर सलमान खान, रीति को आईना दिखाते नजर आएंगे।

रीति तिवारी पर भड़के सलमान खान

हाल ही में मेकर्स ने बिग बॉस 20 के इस वीकेंड का वार का प्रोमो साझा किया, जिसमें सुपरस्टार रीति तिवारी पर भड़कते दिखे। दरअसल, इस हफ्ते कैप्टेंसी टास्क के दौरान रीति ने उदिति सिंह और काजी तौकीर पर कुछ भद्दे कमेंट किए थे। रैप बैटल के दौरान उन्होंने उदिति और काजी को भद्दी गालियां दीं, वहीं आसिफ खान, यंग डीएसए और आम्रपाली दुबे सहित अन्य उनके इस व्यवहार पर उनका साथ देते दिखे। अपने इस बर्ताव को लेकर रीति सोशल मीडिया पर तो निशाने पर हैं ही, साथ ही वीकेंड का वार में सलमान खान भी उन्हें निशाने पर लेते दिखे।

रीति तिवारी को सलमान खान ने दिखाया आईना

बिग बॉस के वीकेंड का वार का क्लिप सामने आया है, जिसमें सलमान खान, रीति पर जमकर बरस रहे हैं। सुपरस्टार रीति से कहते हैं- ‘रीति, ये अब तक का सबसे बुरा डिस था। एक लिमिट में डिसरिस्पेक्ट करना होता है। ये जो आपकी भाषा है, ये कहीं और जा रही है। और बाकी सब इस पर हंस रहे थे। कहां गई अब आपकी अक्ल, आप लोग चढ़ा रहे थे और ये चढ़ रही थीं। ये आपका कर्तव्य नहीं था कि आप इन्हें वहां रोक देते। अगर आपकी बहन के ऊपर ये डिस होता तो ये डिस करने देते आप?’

आपको कोई नहीं जानता था- सलमान खान

‘रीति, आप इस शो में रॉकस्टार बनने का सपना लेकर आई थीं, लेकिन आपकी भाषा कहीं और जा रही है। इस भाषा से आपको तो फर्क पड़ेगा ही, आपके पिता को भी पड़ेगा। आप जब तक बिग बॉस में नहीं आई थीं आपको कोई नहीं जानता था, ये हकीकत है ?’ इस पर रीति हामी भरती हैं। सलमान खान आगे कहते हैं- ‘लोग कह रहे होंगे ना कि उनकी बेटी है, तो उनके फेम के जरिए बिग बॉस में आई है। यानी आपको नेपोटिज्म के सहारे शो मिला है। लोग कह रहे हैं कि कि इसे कोई नहीं जानता, कोई नहीं पहचानता। ये तक कहा कि नेपोटिज्म की लड़की है, इसलिए सलमान इसे कुछ नहीं कहेंगे। ऐसी परिस्थिति को हैंडल करने के दो तरीके हैं, एक समझाओ, दूसरा बजाओ। आप इनमें से कौन सा चुनना पसंद करेंगी?’

भावुक हुईं रीति

सलमान खान की बातें सुनकर रीति काफी शांत हो गईं और भावुक हो गईं। वहीं हालिया एपिसोड में रीति तिवारी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में  भी खुलकर बात करती दिखीं। उन्होंने अपने बचपन के दिनों के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्हें अपने पिता के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिला, क्योंकि बचपन में ही उनके माता-पिता अलग हो गए थे। रीति ने बताया कि उनके पिता ने उनकी कस्टडी के लिए लड़ाई भी लड़ी थी।

ये भी पढ़ेंः तलाकशुदा हैं गुल्लू, काजी तौकीर के सामने खोला बड़ा राज, बोले- ‘घरवालों के दवाब में आकर की थी शादी, 5 महीने भी नहीं टिकी’

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!