भारत और वेस्टइंडीज के बीच में तीन मैचों की वनडे सीरीज का का पहला मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में नमन धीर को डेब्यू करने का मौका मिला है। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में चार गेंदबाज और दो ऑलराउंडर खिलाड़ियों को शामिल किया है।
रोहित और कोहली पर रहेगी सभी की नजरें
टीम इंडिया ने अपनी पिछली वनडे सीरीज इंग्लैंड के दौरे पर खेली थी जहां 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। अब इस सीरीज में सबसे ज्यादा सभी की नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर रहने वाली हैं जिनकी स्क्वाड में जगह को लेकर काफी सवाल उठ रहे थे, लेकिन बीसीसीआई की तरफ से पहले ही यह साफ कर दिया गया था कि दोनों खिलाड़ी वर्ल्ड कप की योजना का हिस्सा हैं। वहीं इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में किसी खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिलता है उसको लेकर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं। वहीं विकेटकीपर की भूमिका में एकबार फिर से केएल राहुल जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आने वाले हैं।
वेस्टइंडीज के लिए क्वालीफायर से पहले खुद को परखने का मौका
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए वेस्टइंडीज की टीम रैंकिंग के आधार पर सीधे अपनी जगह पक्की करने में कामयाब नहीं हो सका जिसके चलते अब उसे क्वालीफायर राउंड खेलना होगा। भारतीय टीम के खिलाफ होने वाली इस सीरीज में विंडीज टीम के पास अपनी तैयारियों को परखने का शानदार मौका रहने वाला है, जिसमें उन्होंने स्क्वाड में कुछ नए खिलाड़ियों को भी मौका दिया है। वहीं विंडीज टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी उनके अनुभवी खिलाड़ी शे होप संभाल रहे हैं।
पहले वनडे मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत – रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।
वेस्टइंडीज – जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, केसी कार्टी, शे होप (विकेटकीपर, कप्तान), अमीर जंगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जायडन सील्स।
Source link
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/shubman-gill-and-shai-hope-1790491477.jpg








