बिग बॉस 20 में शामिल होंगे करण वाही? वाइल्ड कार्ड एंट्री पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘कम से कम इस साल तो नहीं’

‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। बिग बॉस हाउस अब दो ग्रुप में बंट चुका है, जिनमें से एक में काजी तौकीर, माही विज, अरिश्फा खान, उदिति सिंह और अमन गांधी जैसे सेलेब्स हैं तो दूसरे में रिति तिवारी, स्काउट, यंग डीएसए, आसिफ खान और आम्रपाली दुबे जैसे कंटेस्टेंट। जब से घर दो ग्रुप में बंटा है, कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे से भिड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। इस बीच टीवी एक्टर करण वाही के भी ‘बिग बॉस 20’ में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई हैं। पिछले कुछ दिनों से दावा किया जा रहा था कि करण वाही रियेलिटी शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकते हैं, लेकिन अब खुद करण ने इन रूमर्स पर प्रतिक्रिया दी है और बताया है कि इन अफवाहों में कितना दम है।

बिग बॉस 20 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के दावों को करण वाही ने किया खारिज

करण वाही ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान फैंस के सवालों के जवाब दिए। इसी दौरान उन्होंने बिग बॉस 20 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री शामिल होने की अफवाहों पर भी बात की। सेशन के दौरान करण वाही ने बताया कि उन्होंने असल में अपने पसंदीदा कार्ड गेम UNO का जिक्र किया था, न कि रियेलिटी शो में शामिल होने की ओर इशारा किया था। इसी के साथ करण वाही ने ये भी साफ कर दिया कि वह कम से कम इस साल तो बिग बॉस में शामिल नहीं होने वाले हैं।

क्या बोले करण वाही?

करण वाही ने बिग बॉस 20 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर शामिल होने की अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- ‘मैं UNO की बात कर रहा था, ये मेरा पसंदीदा कार्ड है। आप लोगों को भी चिल नहीं है जिंदगी में। हर चीज का कोई न कोई दूसरा मतलब निकालना ही होता है। मैं बिग बॉस में आ रहा हूं? नहीं कम से कम इस साल तो ये नहीं होने वाला।’ करण वाही ने ये प्रतिक्रिया ऐसे समय पर दी है, जब उनके ‘बिग बॉस 20’ में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री शामिल होने की चर्चाएं जोरों पर हैं। इन अफवाहों को इसलिए भी हवा मिली, क्योंकि इन दिनों करण की कथित एक्स गर्लफ्रेंड उदिति सिंह शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हैं।

उदिति ने करण वाही पर साधी चुप्पी

उदिति सिंह ने बिग बॉस 20 में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है और शो में शामिल होने के बाद से लेकर अब तक उन्होंने करण वाही का ना तो नाम लिया है और ना ही उनके बारे में कोई चर्चा की है। उदिति ने अपने पुराने रिश्ते को लेकर बात तो की, लेकिन करण का नाम नहीं लिया। बिग बॉस 20 की बात करें तो पिछले वीकेंड का वार में सलमान खान ने ट्रोल्स को खूब खरी-खोटी सुनाई थी, जिसके बाद कई सेलेब्स ने उनकी तारीफ की। वरुण धवन से लेकर फातिमा सना शेख तक ने सलमान खान के महिलाओं के लिए स्टैंड लेने और ट्रोल्स को फटकार लगाने के लिए निशाने पर लिया।

ये भी पढ़ेंः स्वरा भास्कर ने पहना ‘मोटी’ लिखा ब्लाउज, देखकर वीरेंद्र सहवाग ने पूछी वजह तो बोलीं- ‘लोग मुझे यही बुलाते हैं’

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!