विराट कोहली ने रचा इतिहास, ODI में पूरे किए सबसे तेज 15000 रन, सचिन तेंदुलकर के 2 बड़े कीर्तिमान ध्वस्त

विराट कोहली ने ODI में वापसी के साथ ही एक बार फिर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा दिया। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ODI मैच में अर्धशतक लगाते ही कोहली ने सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। इतना ही नहीं, इस पारी के दौरान उन्होंने ODI क्रिकेट में 15 हजार रन भी पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ते हुए सबसे तेज 15 हजार ODI रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

विराट कोहली ने ODI क्रिकेट में वापसी को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जुलाई के बाद अपना पहला ODI मुकाबला खेल रहे भारतीय स्टार बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में शानदार अर्धशतक जड़ा। उनकी इस पारी के साथ ही दो बड़ी उपलब्धियां उनके नाम हो गईं। कोहली ने नॉन-एशियाई टीमों के खिलाफ ODI में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा उन्होंने 50 ओवर के क्रिकेट में 15 हजार रन का आंकड़ा भी छू लिया।

विराट ने 40 गेंदों में जड़ी फिफ्टी

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ODI में कोहली ने शुरुआत से ही अपने पुराने अंदाज की झलक दिखाई। विकेटों के बीच तेज दौड़ और गेंद को गैप में भेजकर रन बटोरते हुए उन्होंने पारी को आगे बढ़ाया। देखते ही देखते 37 साल के बल्लेबाज ने सिर्फ 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। अल्जारी जोसेफ के खिलाफ 27वें ओवर में छक्का लगाकर उन्होंने यह खास मुकाम हासिल किया। इस अर्धशतक के साथ कोहली ने नॉन-एशियाई टीमों के खिलाफ ODI में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। कोहली के खाते में अब नॉन-एशियाई टीमों के खिलाफ 96 फिफ्टी प्लस स्कोर हो गए हैं। 

ODI में छुआ 15 हजार रन का आंकड़ा

विराट कोहली की इस अर्धशतकीय पारी की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक ODI क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे करना भी रहा। 59 रन के स्कोर पर पहुंचते ही उन्होंने यह कारनामा किया। इस तरह वह ODI में सचिन तेंदुलकर के बाद 15 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए। वह सबसे कम पारियों में ऐसा करने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने सचिन का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। सचिन ने 377 पारियों में 15 हजार ODI रन पूरे किए थे। वहीं, कोहली ने महज 303 पारियों में ये कमाल कर दिखाया।

ODI क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • सचिन तेंदुलकर – 18426 रन 
  • विराट कोहली – 15000 रन
  • कुमार संगकारा – 14234
  • रिकी पोंटिंग – 13704
  • सनथ जयसूर्या – 13430

यह भी पढ़ें:

32 साल के जस्टिन ग्रीव्स ने ठोका पहला ODI शतक, जॉन कैंपबेल के साथ मिलकर किया बड़ा कारनामा

विराट कोहली ने रचा इतिहास, मोहम्मद अजहरुद्दीन का 28 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/virat-kohli-3-1790521925.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!