ऐश्वर्या राय ने स्टाइलिश अंदाज में एयरपोर्ट में मारी एंट्री, न्यू रेड हेयर लुक में आईं नजर, नए अवतार के कायल हुए फैन

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। आखिरी बार उन्हें मणिरत्नम की ‘पोन्नियन सेलवनः II’ में देखा गया था, जो 2023 में रिलीज हुई थी। हालांकि, ऐश्वर्या भले ही बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन सुर्खियों से कभी दूर नहीं होतीं। उनकी हर एक्टिविटी पर फैंस की नजर बनी रहती है। अब हाल ही में ऐश्वर्या को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वह बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आईं। इस दौरान उनके नए हेयर लुक ने भी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ऐश्वर्या का नया हेयर लुक अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। उनके कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें उनका नया अंदाज देखकर फैंस उन पर प्यार लुटा रहे हैं।

ऐश्वर्या राय नए हेयर लुक में आईं नजर

एयरपोर्ट पर नजर आईं ऐश्वर्या राय ने स्टाइलिश और एलिगेंट लुक लिया था। ब्लैक टॉप और ब्लू जींस के साथ उन्होंने केमल ब्राउन ट्रेंच कोट पहना था, जो उन पर काफी अच्छा लग रहा था। अपने लुक को उन्होंने ब्राउन बूट्स और ब्लैक सनग्लासेस के साथ पूरा किया। लेकिन, उनके नए रेड हेयर कलर ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। ऐश्वर्या ने अपने बालों को खुला रखा था, जो उनके लुक को और भी ज्यादा आकर्षक और स्टाइलिश बना रहा था। उनका ये लुक देखने के बाद फैंस खुद को ऐश्वर्या की तारीफ करने से नहीं रोक पा रहे हैं।

ऐश्वर्या के साथ नहीं दिखीं आराध्या

इस बार ऐश्वर्या राय अकेले ही एयरपोर्ट पर नजर आईं। आमतौर पर ऐश्वर्या के साथ अक्सर उनकी बेटी आराध्या नजर आती हैं, लेकिन इस बार वह अकेले ही दिखाई दीं। ऐसे में वीडियो पर कमेंट करते हुए कई यूजर्स ने आराध्या को लेकर भी सवाल पूछना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘आराध्या इस बार साथ नहीं हैं? पहली बार ऐश्वर्या को बिना बेटी के देखा है।’ एक और फैन लिखता है- ‘ऐश्वर्या पहली बार बिना आराध्या के पेरिस जा रही हैं।’ एक अन्य ने पूछा- ‘आराध्या कहां हैं?’

अभिषेक बच्चन के साथ ऐश्वर्या का वेकेशन

पिछले दिनों ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन के साथ न्यूयॉर्क में वेकेशन मनाती नजर आई थीं। दोनों की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसमें दोनों साथ में तस्वीरें क्लिक कराती नजर आईं। तस्वीर में दोनों कैजुअल लुक में दिखाई दिए और फैन के साथ पोज देते हुए मुस्कुराती दिखीं। हालांकि, इस दौरान ऐश्वर्या और अभिषेक के साथ आराध्या नजर नहीं आईं। इससे पहले ऐश्वर्या-अभिषेक ने एक हाई-प्रोफाइल शादी में भी साथ शिरकत की थी। शालिनी पासी ने इस हाई-प्रोफाइल शादी की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या उनके साथ नजर आए थे।

ये भी पढ़ेंः भाभी से खत्म हुई ऐश्वर्या राय की अनबन, मामा और भाइयों संग आराध्या ने मनाई राखी, बच्चन फैमिली रही नदारद

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!