अमिताभ बच्चन से मिलने मुंबई आया था कसाब! उज्जवल निकम की बात सुनकर चौंके बिग बी, बोले- ‘उसे वहीं गोली मार देते’

अमिताभ बच्चन सालों से क्विज बेस्ड रियेलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ होस्ट करते आ रहे हैं और इस साल वह इस हिट शो का 18वां सीजन होस्ट कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन के शो में इस हफ्ते राजकुमार राव, वामिका गब्बी और पब्लिक प्रोसिक्यूटर उज्जवल निकम बतौर स्पेशल गेस्ट शामिल हुए। राजकुमार राव इन दिनों अपनी फिल्म ‘प्रहारः द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम’ को लेकर चर्चा में हैं, जो 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अपनी इसी फिल्म को प्रमोट करने के लिए राजकुमार राव ‘कौन बनेगा करोड़पति 20’ में पहुंचे, जहां उन्होंने 1.25 लाख भी जीते। उन्होंने ये रकम जलगांव संस्था ‘मनोबल’ को दान की, जो दृष्टिबाधित बच्चों के लिए काम करती है। शो के दौरान उज्जवल निकम ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले को लेकर भी बात की और कई खुलासे किए।

उज्जवल निकम की बात सुनकर चौंके अमिताभ बच्चन

केबीसी में अमिताभ बच्चन ने उज्जवल निकम से 26/11 हमले को लेकर काफी सवाल किए। उन्होंने इसी दौरान ये भी पूछा कि कसाब को फांसी दिलाने में चार साल का समय क्यों लग गया? उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि उसे वहीं गाड़ देना चाहिए था, इतना समय नहीं लगना चाहिए था। इस पर उज्जवल निकम ने कानूनी प्रक्रिया के बारे में बात की और साथ ही साथ दावा किया कि 26/11 हमले केस की सुनवाई के दौरान आतंकी अजमल कसाब ने कहा था कि वो अमिताभ बच्चन से मिलने के लिए मुंबई आया था। उज्जवल निकम की ये बात सुनकर बिग बी चौंक गए।

बिग बी ने दिया तीखा जवाब

उज्जवल निकम ने कसाब के साथ अदालत में पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए कहा- ‘अजमल कसाब को जब कोर्ट लाया गया तो उसने मुझे घूरकर देखा और मैं उसे देख रहा था।’ इसी दौरान उन्होंने दावा किया कि कसाब ने कथित तौर पर उनसे कहा था कि वह अमिताभ बच्चन से मिलने मुंबई आया था। निकम कहते हैं- ‘आपको हैरानी होगी जो उसने कहा था। उसने कहा कि ‘मैं अमिताभ बच्चन को देखने के लिए मुंबई आया हूं।’ उसने सच में ये बात कही थी।’ ये सुनकर बिग बी चौंक गए और कहा- ‘नहीं-नहीं सर, अगर वो हमसे मिलने हमारे घर आता, तो वो वहां से जाने वाला नहीं था। हम उसे वहीं गोली मार देते।’ इसके बाद उज्जवल निकम ने ट्रायल में देरी की वजह बताई और कहा कि कानून जबतक किसी आरोपी को तब तक बेगुनाह मानता है, जब तक वह दोषी सिद्ध नहीं हो जाता और उन्हें भी अपना बचाव करने का अधिकार देता है।

‘प्रहारः द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम’ की कास्ट और रिलीज डेट

‘प्रहारः द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम’ की बात करें तो इस फिल्म में राजकुमार राव लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव देश के सबसे बड़े वकील उज्जवल निकम की भूमिका निभाते दिखाई देंगे और उनकी अनसुनी दास्तान दर्शकों तक पहुंचाएंगे। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर, आशीष विद्यार्थी और ललित प्रभाकर जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे। अविनाश अरुण के निर्देशन में बनी ये फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ेंः बॉलीवुड में बायोपिक की लहर! बड़े पर्दे पर असली हीरोज की एंट्री, 2026-27 में देखने मिलेगी कई दिग्गजों की कहानी

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!