दिल्ली, चंडीगढ़, फिरोजपुर, ऋषिकेश से बिहार के लिए चलेंगी 8 नई स्पेशल ट्रेनें, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक मिलेंगी सेवाएं

त्योहारी सीजन में यात्रियों की भारी संख्या को मैनेज करने और ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कन्फर्म सीट देने के उद्देश्य से भारतीय रेल कई स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। भारतीय रेल का पूर्व मध्य रेलवे भी रेल यात्रियों को बेहतर, सुविधाजनक और आरामदायक सफर का अनुभव देने के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। पूर्व मध्य रेलवे द्वारा शेयर किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, दिल्ली, चंडीगढ़, फिरोजपुर और ऋषिकेश से बिहार के पटना, जोगबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, लौकहा बाजार और पाटलिपुत्र के बीच 8 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

कहां से कहां तक चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें

भारतीय रेल के पूर्व मध्य रेलवे जोन ने बताया कि ये स्पेशल ट्रेनें चंडीगढ़ और पटना, फिरोजपुर कैंट और पटना, आनंद विहार और जोगबनी, आनंद विहार और मुजफ्फरपुर, दिल्ली जंक्शन और सीतामढ़ी, आनंद विहार और लौकहा बाजार, योग नगरी ऋषिकेश और मुजफ्फरपुर एवं आनंद विहार और पाटलिपुत्र के बीच चलाई जाएंगी।

8 स्पेशल ट्रेनों की डिटेल्स इस प्रकार हैं













ट्रेन नंबर कहां से कहां तक किस दिन चलेगी कब से कब तक चलेगी फेरों की संख्या

04512


 


04511

चण्डीगढ़ – पटना


 


पटना – चण्डीगढ़

गुरुवार


 


शुक्रवार

01.10.2026 से 26.11.2026


 


02.10.2026 से 27.11.2026

9 ट्रिप


 


9 ट्रिप

04616


 


04615

फिरोजपुर कैंट – पटना


 


पटना – फिरोजपुर कैंट

मंगलवार


 


बुधवार

06.10.2026 से 24.11.2026


 


07.10.2026 से 25.11.2026

8 ट्रिप


 


8 ट्रिप

04008


 


04007

आनंद विहार (ट) – जोगबनी


 


जोगबनी – आनंद विहार (ट)

शनिवार


 


रविवार

10.10.2026 से 07.11.2026


 


11.10.2026 से 08.11.2026

5 ट्रिप


 


5 ट्रिप

04028


 


04027

आनंद विहार (ट) – मुजफ्फरपुर


 


मुजफ्फरपुर – आनंद विहार (ट)

मंगलवार, शुक्रवार


 


बुधवार, शनिवार

13.10.2026 से 24.11.2026


 


14.10.2026 से 25.11.2026

13 ट्रिप


 


13 ट्रिप

04010


 


04009

दिल्ली – सीतामढ़ी


 


सीतामढ़ी – दिल्ली

गुरुवार


 


शनिवार

15.10.2026 से 19.11.2026


 


17.10.2026 से 21.11.2026

6 ट्रिप


 


6 ट्रिप

04014


 


04013

आनंद विहार (ट)-लौकहा बाजार


 


लौकहा बाजार-आनंद विहार (ट)

प्रतिदिन


 


प्रतिदिन

16.09.2026 से 29.11.2026


 


17.09.2026 से 30.11.2026

75 ट्रिप


 


75 ट्रिप

04314


 


04313

योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर


 


मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश

रविवार


 


सोमवार

04.10.2026 से 29.11.2026


 


05.10.2026 से 30.11.2026

9 ट्रिप


 


9 ट्रिप

04096


 


04095

आनंद विहार (ट) – पाटलिपुत्र


 


पाटलिपुत्र – आनंद विहार (ट)

प्रतिदिन


 


प्रतिदिन

01.10.2026 से 29.11.2026


 


02.10.2026 से 30.11.2026

60 ट्रिप


 


60 ट्रिप

139 पर कॉल कर प्राप्त कर सकते हैं बाकी सभी जानकारी

पूर्व मध्य रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली इन स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइम टेबल, रूट और स्टॉपेज आदि की जानकारी के लिए आप भारतीय रेल के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप NTES पोर्टल पर जाकर भी ये जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

देश को मिली पहली LNG ट्रेन, एक साल में एक ट्रेन से होगी 24 लाख रुपये की बचत- जानें सबकुछ



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/train-nfr-6-1790507778.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!