ODI World Cup 2027 का ऐसा होगा फॉर्मेट, ICC जल्द करेगा पूरे शेड्यूल का ऐलान

वनडे विश्व कप 2027 अब करीब एक साल की दूरी पर है। अगले साल अक्टूबर से लेकर नवंबर तक आईसीसी का ये टूर्नामेंट खेला जाएगा। इसके लिए टीमों की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस बीच आपको वर्ल्ड कप के फॉर्मेट के बारे में जानना चाहिए। उम्मीद की जा रही है कि आईसीसी की ओर से जल्द ही इसके पूरे शेड्यूल का ऐलान कर दिया जाएगा। 

साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा अगले साल का विश्व कप क्रिकेट

अगले साल होने वाला वनडे विश्व कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाना है। इस बार कुल मिलाकर 14 टीमें इसमें हिस्सा लेती हुई नजर आएंगी। अगर फॉर्मेट को संक्षेप में समझें तो पहले सुपर सीरीज होगी, उसके बाद मुख्य ग्रुप राउंड शुरू हो जाएंगे और इसके बाद सुपर 7 होगा। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल होगा। हालांकि अभी ये तय नहीं है कि पहला मैच और आखिरी यानी फाइनल मैच कब खेला जाएगा। उम्मीद की जा रही है​ कि दो अक्टूबर को पहला मैच हो सकता है। 

वनडे विश्व कप के दौरान कुल मिलाकर 4 चरण होंगे

पूरे विश्व कप के दौरान कुल मिलाकर चार चरण होंगे। इसका पहला फेज सुपर सीरीज होगी, जो कि विश्व कप में आपको पहली बार नजर आएगी। जो 14 टीमें विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी, उनमें से तीन सबसे नीचे की टीमों के बीच एक सुपर सीरीज खेली जाएगी। जो टीम इस सुपर सीरीज में टॉप पर रहेगी, जो विश्व कप में आगे जाएगी, बाकी दो टीमें का खेल यहीं पर खत्म हो जाएगा। 

सुपर सीरीज के बादइ शुरू होंगे मुख्य ग्रुप राउंड के मुकाबले

इसके बाद मुख्य ग्रुप राउंड के मैच शुरू हो जाएंगे। सुपर सीरीज की विजेता टीम 11 बाकी टीमों के साथ आकर जुड़ जाएगी और कुल टीमें 12 हो जाएंगी। मुख्य मुकाबले इन्हीं के बीच होंगे। इन 12 टीमों को छह छह के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। सभी टीमें अपने अपने ग्रुप की बाकी टीमों से खेलेगी, यानी हर टीम को पांच मैच खेलने होंगे। इसके बाद जो तीन तीन टीमें अपने ग्रुप में टॉप रहेंगी वो और एक सातवीं टीम को बाकी टीमों से अंक या फिर नेट रनरेट के आधार पर आगे रहेगी वो सुपर 7 में चली जाएंगी। यानी कुल मिलाकर अब सात टीमें खिताब की दावेदार बचेंगी।

सुपर 7 में छह के अलावा एक और टीम की होगी एंट्री

अब शुरू होंगे सुपर 7 के मुकाबले। यहां पर हर टीम को दूसरी टीम से एक एक मैच खेलना होगा, यानी सभी टीमों को कुल छह मैच खेलने होंगे। इसके बाद इन सात में से जो टीमें अंक ता​लिका में टॉप 4 में रहेंगी, वो सेमीफाइनल में चली जाएंगी। इसके बाद नॉकआउट मुकाबले शुरू हो जाएंगे। अंक तालिका में पहले नंबर पर रहने वाली टीम का मुकाबला चौथे नंबर और दूसरे नंबर की टीम का मुकाबला तीसरे नंबर की टीम से होगा, ये दो सेमीफाइनल मैच होंगे। इन मैचों की विजेता टीमें फाइनल में चली जाएंगी। 

फाइनल तक पहुंचने वाली टीम को खेलने होंगे करीब 13 मुकाबले

विश्व कप का जो सफर कुल 14 टीमों से शुरू होगा, वहां से एक एक कर टीमें कम होती चली जाएंगी और आखिर में फाइनल के लिए दो टीमें मिल जाएंगी। ग्रुप स्टेज से लेकर फाइनल तक जो टीम विजेता बनेगी, उसे कम से कम 13 मुकाबले खेलने होंगे। पहले पांच ग्रुप मैच, उसके बाद सुपर 7 के छह मैच, एक सेमीफाइनल और फिर फाइनल। 

साल 2023 और 2027 के विश्व कप में क्या है मुख्य अंतर

अब सवाल है कि पिछले यानी 2023 के विश्व कप से इस बार का विश्व कप अगल कैसे होगा। इसका सबसे बड़ा अंतर तो यही है कि पिछली बार 10 टीमें इसमें हिस्सा ले रही थी, जिन्हें अब बढ़ाकर 14 कर दिया गया है। पहले सेमीफाइनल से पहले एक सिंगल लीग होती थी, जो अब अलग अलग कर दी गई हैं। सबसे बड़ी बात मैचों में प्रतिस्पर्धा को ​बढ़ाने के लिए पहले ही सुपर सीरीज की शुरुआत की गई है। साथ ही सुपर 7 को भी शामिल किया गया है। 

आईसीसी की ओर से जल्द किया जा सकता है पूरे शेड्यूल का ऐलान

इस बीच पता ये भी चला है कि विश्व कप का पूरा शेड्यूल बनकर करीब करीब तैयार है। अब एक साल का वक्त बचा है, ऐसे में आईसीसी की ओर से कभी भी शेड्यूल और वेन्यू का ऐलान किया जा सकता है। हो सकता है कि इसी सप्ताह के आखिर तक पूरा प्रोग्राम सामने आ जाए, इसके बाद साफ हो जाएगा कि कौन सी टीम का मुकाबला कब और किसके खिलाफ होगा। 

यह भी पढ़ें 

16 साल के क्रिकेट करियर में अब जाकर खेली सबसे बड़ी पारी, 37 साल के खिलाड़ी ने किया कमाल

IND vs WI के बीच कब खेला जाएगा दूसरा वनडे मुकाबला, नोट कीजिए बाकी दो मैचों का शेड्यूल

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/odi-world-cup-trophy-2-afp-1790590326.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!