‘धार्मिक जगह पर अफेयर का शो-ऑफ शर्मनाक है’, गोविंदा पर भड़कीं दिव्या खोसला, बोलीं- मेरी नजर में इज्जत खो दी

गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच की खिटपिट अब किसी से छिपी नहीं है। दोनों के बीच का विवाद दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। अब दोनों के रिश्ते की दरार दुनिया के सामने आ चुकी है। हाल ही में गोविंदा अपनी को-स्टार और रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ गणेश उत्सव के दौरान लालबाग के राजा के दर्शन के लिए भी पहुंचे थे, जिसकी कई तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। पत्नी को छोड़ अपनी को-स्टार के साथ बप्पा के दर्शन के लिए जाने को लेकर कई लोगों ने सवाल उठाए और अब दिव्या खोसला कुमार का भी इस विवाद पर रिएक्शन आया  है। दिव्या खोसला ने एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने गोविंदा के यूं कोमल रानी के साथ लगातार पब्लिक अपीयरेंस को लेकर सवाल उठाए हैं और इसी के साथ उन्होंने सुनीता आहूजा को लेकर अपना समर्थन भी जाहिर किया है।

दिव्या खोसला ने शेयर किया लंबा-चौड़ा पोस्ट

दिव्या अपने पोस्ट में लिखती हैं- ‘समय-समय पर बदल रहे इस नजारे को देखते हुए, मैं इसे अपने तक ही सीमित नहीं पा रही हूं, इसलिए मैं अपने विचार लिख रही हूं… हमारा समाज एक समय पर ऐसा था जहां एक पुरुष की कई पत्नियां होती थीं और औरतें का काम पुरुषों की सेवा और बच्चों की देखभाल करना होता था। समय के साथ, हमारी परदादियों और नानियों ने अपनी बेटियों को आजाद करने, उन्हें पढ़ाने-लिखाने और और  उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने और उन्हें अपनी जिंदगी से बेहतर जिंदगी देने के लिए बहुत मेहनत की, उन्होंने ये इसलिए किया ताकि औरतें अब पुरुषों की गुलाम न रहें। उन्होंने अपनी पहचान बनाई, अपनी कामयाबियां हासिल कीं और अपने पैरों पर खड़ी हुईं। यह एक क्रांति थी, जिसने सचमुच हमारे समाज को बहु-विवाह वाले समाज से बदलकर एक-विवाह वाले समाज में बदल दिया। इस क्रांति में हर वर्ग की महिलाओं का बड़ा योगदान रहा।’

दिव्या खोसला ने सुनीता आहुजा का किया सपोर्ट

दिव्या ने आगे अपने पोस्ट में गोविंदा के कथित अफेयर को लेकर सवाल उठाते हुए लिखा- ‘लेकिन, हाल ही में सोशल मीडिया पर जो कुछ भी हो रहा है, उसने मुझे इन सब बातों पर सोचने पर मजबूर कर दिया है। गोविंदा जी एक बहुत सीनियर और सम्मानित एक्टर हैं। 90 के दशक में बड़े होते हुए हमने उनकी फिल्में देखीं, जो हमारे लिए मनोरंजन का जरिया था। सच तो यह है कि गोविंदा जी, आप मेरी मां के पसंदीदा एक्टर थे और जाहिर है कि कई और लोगों के भी पसंदीदा थे। सुनीता जी ने एक महिला के तौर पर अपना सब कुछ दिया। वह एक पत्नी के तौर पर वफादार रहीं और आपके बच्चों की परवरिश की। उन्होंने कभी अपना करियर बनाने का नहीं सोचा। एक महिला और क्या कर सकती है? आपकी कामयाबी के पीछे उन्हीं का हाथ था। आप बाहर तो सफल हुए, लेकिन इसका श्रेय सिर्फ आपको नहीं जाता। क्या आपको कभी घर पर बच्चों की जिम्मेदारी नहीं उठानी पड़ी?’

divya khosla

Image Source : INSTAGRAM/@DIVYAKHOSSLAदिव्या खोसला का पोस्ट

महिला की गुहार पर हम सब चुप हैं- दिव्या

सुनीता आहुजा का सपोर्ट करते हुए दिव्या ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘आज एक महिला हमारे पूरे समाज के सामने मदद की गुहार लगा रही है, और हम सब चुप बैठे हैं। कोई भी इस मामले में दखल नहीं देना चाहता तो फिर एक दर्शक के तौर पर ये सब क्यों देखा जाए? गोविंदा जी का अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ आए दिन सामने आना क्यों हो रहा है? मुझे ये सब देखकर बहुत बुरा लग रहा है, खासकर तब जब कई तरीकों से एक से ज्यादा पत्नियां रखने (पॉलीगैमी) को बढ़ावा दिया जा रहा है और उसे छिपाया जा रहा है। हम आने वाली पीढ़ी को क्या प्रेरणा दे रहे हैं? कि एक समाज के तौर पर हम वापस पॉलीगैमी वाले समाज में बदल जाएं?’

अफेयर दिखाने के लिए धार्मिक जगह का इस्तेमाल करना शर्मनाक- दिव्या खोसला

दिव्या अपने पोस्ट में आगे लिखती हैं- ‘अगर आपका कोई अफेयर चल भी रहा है तो कृपया करके उसे इस तरह सबके सामने जाहिर न करें। अपने अफ़ेयर को दिखाने के लिए धार्मिक जगहों का इस्तेमाल करना, हमारे लिए बहुत घिनौना है। और हां, अपनी ही पत्नी को कातिल ठहराने की साजिश किसी कमजोर और बुजदिल मर्द की की ही हरकत हो सकती है। हो सकता है कि सुनीता जी कॉन्वेंट में पढ़ी-लिखी महिला न हों, लेकिन उनकी बातें, उनका दर्द मुझे समझ में आता है। इस आदमी के लिए अपनी पूरी जिंदगी के इतने साल कुर्बान करने का क्या फायदा हुआ?उन्हें एक पत्नी के तौर पर अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है? सुनीता जी, मैं आपके दर्द को समझती हूं। और गोविंदा जी से मेरी गुजारिश है कि आप एक लेजेंड हैं, इसलिए आपकी इज्जत आपके अपने हाथों में है। मेरी नजर में आपने अपनी इज्जत खो दी है।’

ये भी पढ़ेंः ‘मेरी जिंदगी में राक्षस हैं’, गोविंदा से खिटपिट के बीच सुनीता अहूजा ने मांगा सपोर्ट, काली माता से की दुआ- जो मेरा घर बर्बाद कर रही है उसका नाश करें

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!