BJP ने जारी की 10 उम्मीदवारों की लिस्ट, UP-बिहार में MLC चुनावों को लेकर कैंडिडेट्स का ऐलान

नई दिल्ली: बिहार और उत्तर प्रदेश में एमएलसी के चुनाव होने हैं। ऐसे में BJP ने मंगलवार को बिहार और उत्तर प्रदेश में 2026 के विधान परिषद चुनावों के लिए ग्रेजुएट और टीचर निर्वाचन क्षेत्रों से 10 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। प्रमुख उम्मीदवारों में बिहार से नवल किशोर यादव और डॉ. एन.के. यादव शामिल हैं, जबकि उत्तर प्रदेश के लिए चुने गए छह मुख्य उम्मीदवारों में केदार नाथ सिंह और हरि किशोर तिवारी के नाम शामिल हैं।

बिहार MLC चुनावों के लिए BJP उम्मीदवार

बिहार MLC चुनावों के लिए बीजेपी ने चार प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। इसमें दरभंगा ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र से सर्वेश कुमार और तिरहुत टीचर्स निर्वाचन क्षेत्र से नरेंद्र प्रसाद सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं पटना टीचर्स निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी ने नवल किशोर यादव को, जबकि कोशी ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. एन.के यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है।

यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि नवल किशोर यादव, एनके यादव और सर्वेश कुमार अभी भी MLC हैं। बिहार की आठ सीटों में से चार सीटें टीचर्स के लिए और चार सीटें ग्रेजुएट के लिए हैं। इस चुनाव को लेकर NDA में JDU और BJP ने चार-चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। JDU पहले ही अपने चार कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान कर चुकी है। 

यूपी MLC चुनावों के लिए BJP उम्मीदवार

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश MLC चुनावों के लिए 6 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। इसमें वाराणसी ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र से केदार नाथ सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि मेरठ ग्रेजुएट्स सीट से BJP ने दिनेश गोयल को मैदान में उतारा है। इसी तरह इलाहाबाद-झांसी ग्रेजुएट्स सीट से बीजेपी ने अशोक कुमार राठौर और वाराणसी टीचर्स सीट से डॉ. प्रमोद मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। बीजेपी ने आगरा टीचर्स सीट से हरि किशोर तिवारी को, जबकि गोरखपुर-फैजाबाद टीचर्स सीट से ध्रुव त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है।

23 अक्टूबर को होगी वोटिंग

इससे पहले, चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में 10 राज्यसभा सीटों और 11 विधान परिषद सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की थी। राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग 16 अक्टूबर को होगी, जबकि MLC के लिए वोटिंग 23 अक्टूबर को होगी। चुनाव आयोग ने बताया कि दोनों चुनावों के लिए नॉमिनेशन दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर है।

यह भी पढ़ें-

नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को 20 अक्टूबर तक अंतरिम जमानत, जेल से बाहर आकर लड़ेंगे चुनाव

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!