Highlights
- कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार
- बचाई 174 लोगों की जान
- स्मित मच्छार के परिवार में कौन कौन हैं
दुबई से तेल अवीव जा रही बोइंग 737 MAX 8 फ्लाइट FZ1073 को सऊदी अरब के तबुक की ओर मोड़ दिया गया, क्योंकि कथित तौर पर यह विमान अचानक लगभग 14,000 फीट नीचे गिर गया था। आरोप है कि को-पायलट ने कॉकपिट में पायलट स्मित मच्छार पर हमला किया और विमान को क्रैश करने की कोशिश की। करीब 34 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई इस घटना के दौरान विमान तेजी से नीचे आया और हाईजैक की आशंका पैदा हो गई। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित मच्छार ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा अनलॉक किया और मदद के लिए आवाज लगाई। इसके बाद यात्रियों और क्रू ने हमलावर को काबू किया। विमान को सऊदी अरब के तबुक डायवर्ट किया गया, जहां सुरक्षित लैंडिंग हुई। इस फ्लाइट में 174 लोग सवार थे।
कौन हैं स्मित मच्छार
39 साल के मच्छर पूर्वी मुंबई के घाटकोपर ईस्ट में एक बिजनेस करने वाले परिवार में पले-बढ़े। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि शुरुआत में उन्होंने टेक्सटाइल इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिला लिया था और परिवार का बिजनेस संभालने की योजना बनाई थी। लेकिन फिर उन्होंने 2011 से मुंबई से स्पाइसजेट के लिए 11 साल तक उड़ान भरी और नवंबर 2020 में लाइन ट्रेनिंग कैप्टन बने। इस भूमिका में उन्हें दूसरे पायलटों को ट्रेनिंग देनी होती थी और उनका मूल्यांकन करना होता था।
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2022 में वे फ्लाईदुबई में शामिल होने के लिए दुबई चले गए, जहां वे अपने दो बच्चों के साथ रहते हैं। 2025 के एक पॉडकास्ट में उन्होंने काम और घर को अलग-अलग रखने के बारे में बात की, उन्होंने कहा, “जब मैं यूनिफॉर्म पहनता हूं, तो कोई फालतू बात नहीं होती, बस अपना काम करता हूं।”
स्मित के परिवार में कौन कौन हैं
स्मित का परिवार मूलतः गुजरात के अमरेली जिले के सावरकुंडला का निवासी है, पर उसके पिता स्मित के जन्म से पहले ही मुंबई घाटकोपर में शिफ्ट हो गए थे। स्मित का जन्म भी मुंबई में ही हुआ और वो वहीं पर पले बढ़े हैं। स्मित मच्छार के ससुर जयसुख जोगी भी मुंबई के घाटकोपर में ही रहते हैं। स्मित मच्छार के माता-पिता का नाम उपेंद्र मच्छार और गीता मच्छार है। उनका परिवार स्वस्ति हाइट्स, तिलक नगर, मुंबई में रहता है। स्मित के पिता बिजनेस में थे। स्मित की पत्नी का नाम सोनल है। स्मित और सोनल के दो ब्चचे हैं, जिसमें से बेटी का नाम जीवा है जो 5 साल की है और बेटे का नाम क्रिष है जो दो साल का है।
ये भी पढ़ें:
‘एक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया’, UPSC शताब्दी समारोह में बोले पीएम मोदी, कैप्टन स्मित पर जताया गर्व









