IND vs WI तीसरे ODI से पहले टीम इंडिया का अहम​ खिलाड़ी बाहर, किसकी हो सकती है एंट्री

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के पहले दो मैच हो गए हैं, अब तीसरे मैच की बारी है। भारतीय टीम ने दोनों मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। दूसरा मैच जीतकर तो टीम इंडिया इतिहास भी रच दिया है।  अब सीरीज का तीसरा मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाना है। इस बीच भारतीय टीम को झटका लगा है, तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा सीरीज से बाहर हो गए हैं। इस बीच जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान किया जाएगा। हालांकि कौन सा खिलाड़ी टीम में आ सकता है, उसका नाम सामने आ गया है। 

प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अंशुल कम्बोज की हो सकती है एंट्री

शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने तीन मैचों वनडे सीरीज के पहले दो मैच वेस्टइंडीज से जीत लिए हैं। अब तीसरा और आखिरी मैच बाकी है। इस बीच पता चला है कि प्रसिद्ध कृष्णा टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में अंशुल कम्बोज को शामिल किया जा सकता है। अंशुल इस वक्त ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेली जा रही अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज में भारत ए की ओर से खेल रहे हैं। पता चला है कि उन्हें जल्द ही वहां से न्यू चंडीगढ़ पहुंचने के लिए कहा गया है, तीसरा मैच यहीं पर होगा। हालांकि अभी तक बीसीसीआई की ओर से इसको लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया है। 

दो मैचों में प्रसिद्ध ने दो मैचों में लिए तीन विकेट

प्रसिद्ध इससे पहले सीरीज के दोनों मैच खेल चुके हैं, हालांकि उनकी गेंदबाज बहुत अच्छी नहीं रही। सीरीज के पहले मैच में प्रसिद्ध ने 10 ओवर में 60 रन दिए और दो विकेट हासिल करने में कामयाबी हासिल की थी। वहीं दूसरे मैच में उन्होंने केवल 5 ही ओवर में 45 रन खर्च कर दिए थे और केवल एक ही सफलता हा​थ लगी थी। 

अंशुल कम्बोज ने अभी तक नहीं किया है अपना वनडे इंटरनेशनल डेब्यू

इस बीच अंशुल कम्बोज की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक भारत के लिए एक भी वनडे मुकाबला नहीं खेला है। वे भारत के लिए टेस्ट खेलकर इंटरनेशनल डेब्यू तो कर चुके हैं, लेकिन वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। अब देखना है कि बीसीसीआई की ओर से कब तक उनके स्क्वाड में शामिल होने का ऐलान किया जाता है और अगर वे टीम में आ जाते हैं तो क्या उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका दिया जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही बीसीसीआई की ओर से अपडेट दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें 

भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले के लिए हो जाइए तैयार, गोल्ड मेडल के लिए कब और कितने बजे होगी भिड़ंत

टीम इंडिया ने एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में मारी एंट्री, श्रीलंका को चारोखाने किया चित्त

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/prasidh-krishna-2-ap-1790847968.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!