एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल के लिए 2 अक्टूबर का दिन काफी अहम रहने वाला है, जिसमें कई अलग-अलग खेलों के इवेंट में पदकों की उम्मीद की जा रही है। इसमें सबसे ज्यादा नजरें भारतीय महिला हॉकी टीम के गोल्ड मेडल मैच पर रहने वाली है जिसमें उनकी भिड़ंत चीन की टीम से होगी और यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 पर खेला जाएगा। इसके अलावा बॉक्सिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों के गोल्ड मेडल मैच पर नजरें रहने वाली हैं, जबकि आर्चरी में रिकर्व महिला टीम से भी गोल्ड मेडल की उम्मीद की जा रही है। एशियन गेम्स 2026 की मेडल टैली में अभी भारत 8वीं पोजीशन पर है जिसमें उनके खाते में 10 गोल्ड, 22 सिल्वर और 32 ब्रॉन्ज सहित कुल 64 मेडल जीतने में कामयाबी मिली है।
बॉक्सिंग में लवलीना और अंकुश से गोल्ड मेडल की उम्मीद
लवलीना बोरगोहेन पर भी आज बॉक्सिंग के गोल्ड मेडल मुकाबले पर नजरें रहने वाली हैं, जिसमें उनका सामना महिलाओं की 75 किग्रा कैटेगिरी में चीन की बाओ ज़ियी से होगा। इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से होगी। वहीं इसके अलावा महिलाओं के 65 किग्रा गोल्ड मेडल मैच में भारतीय बॉक्सिंग खिलाड़ी परवीन का सामना चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन से होगा और उनसे भी गोल्ड की उम्मीद की जा रही है और इस मैच का आगाज भारतीय समयानुसार दोपहर 2:15 से होगा। पुरुषों के 80 किग्रा गोल्ड मेडल इवेंट में अंकुश पंघाल का सामना किम मिनसियोंग से होगा ऐसे में बॉक्सिंग में पदकों की बरसात होना तय माना जा सकता है।
Source link
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/indian-women-hockey-team-3-1790902536.jpg








