युजवेंद्र चहल ने लिया बड़ा फैसला, फर्स्ट क्लास क्रिकेट से रिटायरमेंट का किया ऐलान

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक समय प्रमुख स्पिन गेंदबाज की भूमिका निभाने वाले युजवेंद्र चहल ने 2 अक्टूबर को बड़ा फैसला लेते हुए फर्स्ट क्लास क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। चहल ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट के जरिए दी जिसमें उन्होंने यह भी साफ किया कि वह लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में आगे खेलना जारी रखेंगे। इंटरनेशनल क्रिकेट में युजवेंद्र चहल को टीम इंडिया की तरफ से सिर्फ वनडे और टी20 में खेलने का मौका मिला है। चहल पिछले कुछ सालों से लगातार काउंटी क्रिकेट में खेल रहे थे, जिसमें उन्होंने अपना आखिरी रेड-बॉल मुकाबला लॉर्ड्स में नॉर्थम्पटनशायर की टीम से खेला है।

मैंने अपना आखिरी फर्स्ट क्लास मैच लॉर्ड्स में खेला

युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट की जानकारी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए फैंस को दी जिसमें उन्होंने लिखा कि मैंने जो पहली क्रिकेट बॉल पकड़ी थी वह लाल रंग की थी। मैं 10 साल का था और मुझे तब अंदाजा भी नहीं था कि मुझे इस खेल से कितना गहरा लगाव हो जाएगा। मेरे लिए रेड-बॉल क्रिकेट कभी भी सिर्फ एक और फॉर्मेट नहीं था। इसी फार्मेट में मैंने सब्र, मुश्किलों का सामना करने की हिम्मत और घंटों तक मैदान पर डटे रहकर हर रन और हर विकेट के लिए संघर्ष करने की असली खुशी को समझा। मैंने अपना आखिरी फर्स्ट क्लास मैच लॉर्ड्स में खेला। यह कहते हुए भावुकता महसूस होती है क्योंकि टेस्ट कैप पाना हमेशा से मेरा सपना रहा था जिसे मैंने कई सालों तक संजोकर रखा था। भले ही वह सपना पूरा न हो सका, लेकिन मैं अपने इस सफर से सचमुच संतुष्ट हूं और इस फॉर्मेट में मिले हर मौके के लिए बेहद शुक्रगुजार हूं।

वनडे और टी20 में एक और मौका पाने के लिए पूरा जोर लगा दूंगा

टीम इंडिया से पिछले काफी समय से बाहर चल रहे युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट के फैसले के साथ यह भी लिखा कि अभी उनमें काफी क्रिकेट बाकी है और वनडे और टी20 फॉर्मेट में एक और मौका पाने के लिए वह अपनी पूरी जान लगा देंगे। चहल ने इसके अलावा हरियाणा क्रिकेट संघ, रणबीर सिंह महिंद्रा सर और श्री अनिरुद्ध सिंह चौधरी सर का उनके रेड बॉल सफर में साथ देने के लिए शुक्रिया अदा किया।

ये भी पढ़ें

ODI World Cup 2027 में IND vs PAK मैच की तारीख तय, दो अक्टूबर से होगा ICC टूर्नामेंट का आगाज

Asian Games 2026: क्रिकेट के बाद हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल मैच में बनाई जगह, भारत के कुल 64 पदक

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/yuzvendra-chahal-3-1790931485.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!