आखिरी मिनट में सुजीत की धमाकेदार वापसी
इतने बड़े अंतर से पीछे होने के बावजूद सुजीत ने हार नहीं मानी और मैच के आखिरी मिनट में जबरदस्त वापसी की। उन्होंने विरोधी पहलवान को लगातार चार बार पटखनी देकर आठ अंक हासिल कर लिए। इस शानदार खेल की बदौलत स्कोर 2-9 से सुधरकर 8-9 तक पहुंच गया। मैच खत्म होने में अब बहुत कम समय बचा था और ताजिकिस्तान का पहलवान अभी भी 1 अंक से आगे था। सुजीत को यह मैच जीतने के लिए बस एक आखिरी और सटीक दांव की सख्त जरूरत थी।
मैच खत्म होने के सिर्फ 10 सेकंड पहले सुजीत ने एक और जबरदस्त दांव लगाया और विरोधी पहलवान को नीचे पटक दिया। इस दांव से उन्हें 2 अंक मिले और स्कोर 10-9 हो गया। इस तरह 2-9 से बुरी तरह पिछड़ने के बाद भी सुजीत ने हार न मानते हुए 10-9 से यह मैच अपने नाम कर लिया। उनकी यह जीत यह दिखाती है कि उन्होंने मुश्किल वक्त में भी हिम्मत नहीं हारी और सही मौके पर दांव लगाकर हारी हुई बाजी पलट दी और अंत में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।
हरियाणा के रहने वाले हैं सुजीत
Source link
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/india-tv-2026-10-02t161542-1790937960.jpg








