फुटबॉल की तरह क्रिकेट में भी आया यह नियम, वनडे वर्ल्ड कप 2027 में सुपर-7 में इस तरह होगा 7वीं टीम का फैसला

आईसीसी की तरफ से साल 2027 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है, जिसके साथ ही इस मेगा टूर्नामेंट में फाइनल तक पहुंचने के लिए टीमें किस तरह से आगे बढ़ेंगी वह भी साफ हो गया है। साल 2027 में वनडे वर्ल्ड कप का आगाज दो अक्टूबर से होगा तो वहीं फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें उनको 6-6 के दो ग्रुप में बांटा गया है और ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद सुपर-7 स्टेज मैचों की शुरुआत होगी जिसमें दोनों ग्रुप में टॉप-3 में रहने वाली टीम सीधे पहुंचेंगी तो वहीं 7वीं टीम के फैसले को लेकर आईसीसी ने फुटबॉल वर्ल्ड कप की तरह के नियम को लागू किया है।

इस तरह से होगा 7वीं टीम का फैसला

फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 में कुल 48 देशों ने हिस्सा लिया था जिनको 4-4 के 12 ग्रुप में बांटा गया था, जिसमें ग्रुप स्टेज में टॉप-2 पर खत्म करने वाली टीम सीधे राउंड ऑफ 32 में पहुंची थी तो वहीं बाकी की 8 टीमों के फैसले के लिए सभी 12 ग्रुप को मिलाकर प्वाइंट्स और गोल के अंतर के आधार पर टॉप-8 पर खत्म करने वाली टीमों को मिलाकर लिया गया था। अब आईसीसी ने भी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए सुपर-7 स्टेज में पहुंचने वाली 7वीं टीम के फैसले को लेकर कुछ इसी तरह के नियम को अपनाया है। ग्रुप-ए और बी में टॉप-3 पर खत्म करने वाली टीमें जहां सीधे सुपर-7 स्टेज में पहुंच जाएंगी तो वहीं 7वीं टीम का फैसला दोनों ग्रुप में चौथी पोजीशन पर रहने वाली टीम के बीच में उनके प्वाइंट्स और नेट रनरेट के आधार पर किया जाएगा और इसमें जो भी टीम बेहतर होगी उसे सुपर-7 स्टेज में खेलने का मौका मिलेगा।

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में ग्रुप स्टेज

ग्रुप-ए – भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालीफायर टीम है।

ग्रुप-बी – साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, इंग्लैंड, बांग्लादेश और क्वालीफायर टीम है।

राउंड रॉबिन फॉर्मेट में होगा सुपर-7 स्टेज

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में सुपर-7 स्टेज में कुल सात टीमों को जगह मिलेगी जिसमें मुकाबलों की शुरुआत 25 अक्टूबर से होगी। वहीं इसमें हर टीम को दूसरी टीम के खिलाफ एक मुकाबला खेलना होगा जिससे साफ है कि राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेले जाने वाले सुपर 7 स्टेज में एक टीम कुल छह मैच खेलेगी। इसके बाद टॉप-4 पर खत्म करने वाली टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें

 

ODI World Cup 2027 में IND vs PAK मैच की तारीख तय, दो अक्टूबर से होगा ICC टूर्नामेंट का आगाज

ODI World Cup 2027 में भारत का शेड्यूल, जानिए ग्रुप स्टेज में कब, कहां और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/odi-world-cup-trophy-1790925308.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!