Drishyam 3 Day 1: अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बनी ‘दृश्यम 3’, ‘धुरंधर’ से लेकर ‘पठान’ तक के तोड़े रिकॉर्ड

अजय देवगन ने एक बार फिर हिंदी थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम’ के आखिरी चैप्टर ‘दृश्यम 3:’ के साथ विजय सलगांवकर के रोल में वापसी कर चुके हैं। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज बना हुआ था और लंबे इंतजार के बाद आखिरकार फिल्म शुक्रवार, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। अब फिल्म की रिलीज के बाद एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर विजय सलवांगकर और उसके परिवार की कहानी का जादू देखने को मिल रहा है। ओपनिंग के साथ ही ‘दृश्यम 3’ की कमाई के आंकड़े चर्चा का विषय बन गए हैं। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने न सिर्फ शानदार कमाई की, बल्कि कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। खास बात ये है कि फिल्म 100 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन से बस कुछ ही इंच दूर है।

भारत में ‘दृश्यम 3’ की दमदार शुरुआत

अजय देवगन ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन देशभर में 66 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और दुनियाभर में इसका ग्रॉस कलेक्शन 95 करोड़ से भी ज्यादा है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर भारत में 66.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया और ग्रॉस कलेक्शन 80.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले एडवांस बुकिंग में भी इसका कमाल देखने को मिला था और अब रिलीज के बाद ये बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करती दिख रही है।

साल की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी ओपनर बनी दृश्यम 3

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ के लिए ये शुरुआत इसलिए भी अहम है, क्योंकि ये 2026 में रिलीज हुई हिंदी फिल्मों में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। वहीं 99.10 करोड़ के साथ ‘धुरंधर 2’ पहले नंबर पर काबिज है। और खास बात ये है कि भारत के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। भारत में 66.75 करोड़ नेट और 80.10 ग्रॉस कलेक्शन करने वाली इस फिल्म ने विदेशों में 15 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिसके साथ पहले ही दिन इसका कलेक्शन 95.10 करोड़ हो गया है।

इन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3’ ने शाहरुख खान की ‘पठान’ (57 करोड़), रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ (63.80 करोड़), ‘स्त्री 2’ (53.25 करोड़), ‘वॉर’ (50.61) करोड़ और ‘टाइगर 3’ (44.50 करोड़) जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बिगेस्ट हिंदी ओपनर्स की बात करें तो पहले नंबर पर ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का कब्जा है और दूसरे नंबर पर शाहरुख खान स्टारर ‘जवान’ दूसरे नंबर पर है। वहीं अब ‘दृश्यम 3’ तीसरे नंबर पर काबिज हो गई है।

फिल्म के बारे में

‘दृश्यम 3’ की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है और फिल्म में अजय देवगनके साथ तब्बू, रजत कपूर, इशिता दत्ता और श्रेया सरन अपनी पुरानी भूमिकाओं में लौटे हैं। इस बार फिल्म में कुछ नए कलाकार भी नजर आ रहे हैं, जिनमें जयदीप अहलावत और प्रकाश राज शामिल हैं। फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और जबरदस्त ओपनिंग के बाद अब सबकी नजर इसके वीकेंड कलेक्शन पर टिकी है।

ये भी पढ़ेंः Drishyam 3 Review: रोमांचक है विजय सलगांवकर की आखिरी लड़ाई, लेकिन नए पुलिस अफसर के रोल में फीके पड़े जयदीप अहलावत

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!