PNB में 665 दिनों की FD पर कितना मिलेगा ब्याज, वरिष्ठ नागरिकों को कितना मिलेगा रिटर्न

देश के प्रमुख सरकारी बैंकों में शामिल पंजाब नेशनल बैंक फिक्स्ड डिपोजिट (FD) खातों पर अपने ग्राहकों को बंपर ब्याज ऑफर कर रहा है। ये सरकारी एफडी खातों पर 3.00 प्रतिशत से लेकर 7.40 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। यहां हम जानेंगे कि पंजाब नेशनल बैंक में 665 दिनों की अवधि वाले एफडी खाते पर कितना ब्याज मिल रहा है? इसके साथ ही, हम ये भी जानेंगे कि पीएनबी इस एफडी स्कीम पर वरिष्ठ नागरिकों को कितना रिटर्न दे रहा है?

पंजाब नेशनल बैंक में 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए खुलवाया जा सकता है एफडी खाता

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में न्यूनतम 7 दिनों की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। इसके अलावा, इस बैंक में आप अधिकतम 10 सालों की सबसे लंबी अवधि के लिए भी एफडी खाता खुलवा सकते हैं। पंजाब नेशनल बैंक 665 दिनों की एफडी स्कीम पर 6.30 प्रतिशत से लेकर 7.10 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। 

पंजाब नेशनल बैंक में 665 दिनों की FD पर कितना मिलेगा ब्याज

पंजाब नेशनल बैंक 665 दिनों की अवधि वाले एफडी खातों पर 59 साल तक के सभी ग्राहकों को 6.30 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, ये सरकारी बैंक 60 साल या इससे ज्यादा उम्र के सीनियर सिटीजन्स को 665 दिनों की एफडी स्कीम पर 6.80 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। पंजाब नेशनल बैंक 665 दिनों की एफडी स्कीम पर 80 साल या इससे ज्यादा उम्र के सुपर सीनियर सिटीजन्स को 7.10 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। ध्यान रहें कि पीएनबी की ये ब्याज दरें 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर लागू हैं।

pnb, punjab national bank, fd rates, pnb fd rates, fixed deposit

Image Source : PNBपीएनबी एफडी रेट

एफडी खातों पर वरिष्ठ नागरिकों को क्या फायदे दे रहा है पंजाब नेशनल बैंक

पंजाब नेशनल बैंक एफडी खातों पर सीनियर सिटीजन्स को सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देता है। इसके अलावा, ये सरकारी बैंक सुपर सीनियर सिटीजन्स को एफडी खातों पर सीनियर सिटीजन्स की तुलना में 0.30 प्रतिशत ज्यादा ब्याज दे रहा है। बताते चलें कि पंजाब नेशनल बैंक ने आखिरी बार 1 जून, 2026 में ही अपनी एफडी स्कीम की ब्याज दरों में संशोधन किया था। 

ये भी पढ़ें

मुंबई से गोरखपुर तक चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन- चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/pnb-afp-1-1791030062.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!