4:50 PM (IST)
Oct 03, 2026
भारत ने किया तीसरा गोल
तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म होने से ठीक पहले भारत ने तीसरा गोल करके 3-1 की बढ़त हासिल कर ली है। यहां से अब मलेशिया के लिए वापसी कर पाना बेहद मुश्किल हो गया है। हरमनप्रीत ने बाईं तरफ शॉट लगाया, लेकिन गेंद निशाने से चूक गई और बाहर चली गई। इसके बाद रीटेक लिया गया, जिस पर मलेशिया ने रिव्यू मांगा और उनका रिव्यू सही साबित हुआ। इसके थोड़ी ही देर बाद भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर अंपायर ने भारत को पेनल्टी दे दिया। मलेशिया ने इस फैसले पर फिर से रिव्यू लिया, लेकिन फैसला भारत के पक्ष में ही रहा। इसके बाद हार्दिक सिंह शॉट लगाने आगे आए और उन्होंने गोलकीपर के बाईं ओर से शानदार गोल दाग दिया, जिससे गोलकीपर को बचाव का कोई मौका ही नहीं मिला।
Source link
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/indian-hockey-team-15-1791019213.jpg








