कप्तान शुभमन गिल ने तीसरे वनडे में हार के बाद दिया बड़ा बयान, कहा – वर्ल्ड कप से पहले यह अच्छा संकेत नहीं

भारतीय टीम घर पर खेली जा रही वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज को क्लीन स्वीप करने में कामयाब नहीं हो सकी जिसमें न्यू चंडीगढ़ में खेले गए सीरीज के तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर्स में 351 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके बाद विंडीज टीम की तरफ से उनके कप्तान शे होप ने शानदार नाबाद 162 रनों की पारी खेलने के बाद अपनी टीम को इस मैच में जीत दिलाने के साथ टीम के सम्मान को भी बचाने का काम किया। टीम इंडिया को तीसरे वनडे मैच में मिली हार के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल का भी बड़ा बयान सामने आया जिसमें उन्होंने डेथ ओवर्स बॉलिंग और खराब फील्डिंग का जिक्र किया।

वर्ल्ड कप से पहले अच्छा संकेत नहीं है

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस वनडे सीरीज में टीम इंडिया की गेंदबाजी के अलावा खराब फील्डिंग एक बड़ा सिरदर्द रही है, जिसमें पूरी सीरीज के दौरान अहम मौके पर फील्डिंग के समय कैच टपका दिए गए। इसी को लेकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने तीसरे वनडे मैच के बाद दिए अपने बयान में कहा कि हमारी फील्डिंग और बेहतर हो सकती थी, पूरी सीरीज में हमने शायद छह या सात कैच छोड़े जो वर्ल्ड कप से पहले अच्छा संकेत नहीं है। आप चाहते हैं कि आपकी फील्डिंग टॉप क्लास हो। इसके अलावा डेथ बॉलिंग में सुधार की जरूरत है। मुझे लगता है कि कभी-कभी हम पूरी तरह साफ नहीं होते कि हम अटैक कर रहे हैं या डिफेंड, खासकर जब हम डेथ ओवर्स में बॉलिंग कर रहे होते हैं। ऐसे गेम में अगर सामने वाली टीम के पांच या छह विकेट गिर चुके हों, तो आप कभी पक्के तौर पर नहीं कह सकते कि कौन सी फील्डिंग सेट करनी है, क्या हम बहुत जल्दी डेथ बॉलिंग मोड में जा रहे हैं या अभी भी मिडिल ओवर्स की तरह बॉलिंग कर रहे हैं। मुझे लगता है कि ये कुछ ऐसी जगह हैं जहां हमें निश्चित रूप से बेहतर होने की जरूरत है।

अभी भी कुछ ऐसी जगह हैं जहां सुधार की जरूरत है

शुभमन गिल ने अपने बयान में आगे कहा कि हमने इस सीरीज के दौरान कई अच्छी चीजें भी की लेकिन मुझे लगता है कि अभी भी कुछ ऐसी जगह हैं जहां सुधार की जरूरत है। मुझे लगता है कि यह मैच हमारे कंट्रोल में था। लेकिन ओस की वजह से चार ओवर पीछे रहने और फिर आखिरी ओवर्स में मुझे लगता है कि उन्होंने हमसे गेम छीन लिया। मुझे लगता है कि अभी भी कुछ कमियां हैं। वहीं तीसरे वनडे में गिल सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए जिसको लेकर उन्होंने कहा कि जब भी आप जल्दी आउट होते हैं तो हमेशा निराशा होती है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि आज उस गेंद पर मैं कुछ और कर सकता था।

ये भी पढ़ें

केएल राहुल ने तीसरे वनडे में लगाया तूफानी शतक, इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 10 हजार रन

हिटमैन एक और सेंचुरी से चूके, करीब सात साल बाद रोहित शर्मा के साथ हो गया धोखा

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/shubman-gill-43-1791076300.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!