मुकेश कुमार ने गेंद से मचाया तहलका, ईरानी कप में सिर्फ 33 रन देकर झटके 6 विकेट; ROI बना विजेता

घरेलू क्रिकेट सीजन की शुरुआत होने के साथ ईरानी कप 2026-27 का मुकाबला इस बार श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में रेस्ट ऑफ इंडिया और जम्मू-कश्मीर की टीम के बीच में खेला गया, जिसको ROI मैच के चौथे दिन ही 167 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही। जम्मू-कश्मीर की टीम जिन्होंने साल 2025-26 की रणजी ट्रॉफी को अपने नाम किया था उनको ईरानी कप में ROI की तरफ से मुकाबले की चौथी पारी में जीत हासिल करने के लिए 279 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन उनकी पूरी पारी 28.4 ओवर्स में सिर्फ 111 रन बनाकर सिमट गई। इस मैच में ROI को जीत दिलाने में तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने गेंद से अहम भूमिका अदा की जिसमें उन्होंने मुकाबले की चौथी पारी में 6 विकेट हासिल करने के साथ टीम इंडिया में अपनी वापसी को लेकर भी दम भरा है।

मुकेश कुमार ने मुकाबले में हासिल किए कुल 8 विकेट

जम्मू-कश्मीर के खिलाफ ईरानी कप के मुकाबले में ROI टीम का कप्तान ऋषभ पंत को बनाया गया था, जिनके नेतृत्व में खेलते हुए तेज गेंदबाज मुकेश कुमार इस मुकाबले में पहली पारी में सिर्फ 2 विकेट ही लेने में कामयाब हो सके थे। इसके बाद मुकेश ने अपनी गेंदों का कमाल जम्मू-कश्मीर की दूसरी पारी में दिखाया और सिर्फ 10.4 ओवर्स में 33 रन देने के साथ 6 विकेट अपने नाम कर लिए। इस दौरान मुकेश कुमार ने जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा को जहां डक के स्कोर पर बोल्ड कर दिया तो वहीं अब्दुल समद को भी अपना शिकार बनाने में कामयाब रहे। मुकेश ने इस प्रदर्शन के साथ अपनी फिटनेस का भी सबूत दे दिया है, जिसमें न्यूजीलैंड दौरे से पहले उनका यह प्रदर्शन टीम इंडिया के स्क्वाड में वापसी को लेकर अहम भूमिका अदा कर सकता है।

आकाशदीप और मुकेश चौधरी ने दिखाया गेंद से कमाल

मुकेश कुमार के अलावा ईरानी कप के फाइनल में रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से खेल रहे आकाशदीप और मुकेश चौधरी का तेज गेंदबाजी में गेंद से कमाल देखने को मिला। मुकेश चौधरी ने जहां इस मैच में पंजा खोलने के साथ कुल 6 विकेट हासिल किए तो वहीं आकाशदीप को लेकर बात की जाए तो उन्होंने भी जम्मू-कश्मीर टीम की दोनों पारियों में 3-3 विकेट हासिल करने के साथ कुल 6 विकेट अपने नाम किए। ROI लगातार दो बार ईरानी कप के फाइनल मुकाबले को गंवाने के बाद इस बार इसे अपने नाम करने में कामयाब रही है, जिसमें उन्होंने 33वीं बार ईरानी कप के खिताब को अपने नाम किया है।

ये भी पढ़ें

कप्तान गिल ने एक झटके में बाबर आजम सहित कई खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे, इस मामले में बने नंबर-1 बल्लेबाज

पाकिस्तानी टीम को धूल चटाने के बाद संजू सैमसन ने दिया बड़ा बयान, कहा – स्वर्ण पदक हमें थाली में परोसा हुआ नहीं मिला

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/mukesh-kumar-2-1791102094.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!