श्रेयस अय्यर 2 वनडे में करेंगे कप्तानी, आकाश दीप का कमबैक तय, NZ दौरे के लिए टीम का ऐलान जल्द

भारतीय टीम इस महीने के अंत में न्यूजीलैंड के दौरे पर जा रही है, जिसकी शुरुआत 22 अक्टूबर से टी20 मैचों के साथ होगी। इस दौरे के लिए सेलेक्टर्स जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान कर सकते हैं। खास बात यह है कि तेज गेंदबाज आकाश दीप की टेस्ट टीम में वापसी हो सकती है। पीठ की चोट की वजह से वे 7 महीने से क्रिकेट से दूर थे, लेकिन हाल ही में ईरानी कप में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट लिए और अपनी फिटनेस साबित कर दी है। वहीं वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों में श्रेयस अय्यर कप्तानी करते हुए दिख सकते हैं।

आकाश दीप की टेस्ट टीम में वापसी तय

7 महीने तक पीठ की चोट से जूझने के बाद तेज गेंदबाज आकाश दीप पूरी तरह से फिट होकर लौट आए हैं। उन्होंने ईरानी कप में 6 विकेट लेकर अपनी मैच-फिटनेस साबित की। टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई के अधिकारी उनकी रिकवरी से काफी संतुष्ट हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए उनकी भारतीय टेस्ट टीम में वापसी लगभग तय मानी जा रही है। न्यूज एजेंसी PTI के हवाले से बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा कि भारतीय टीम मैनेजमेंट ने रेस्ट ऑफ इंडिया के कोचिंग स्टाफ को कहा था कि आकाश दीप से संभलकर गेंदबाजी कराई जाए क्योंकि न्यूजीलैंड सीरीज में उनकी वापसी होनी है।

श्रेयस अय्यर संभाल सकते हैं वनडे टीम की कमान

न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे और टेस्ट मैचों का शेड्यूल काफी व्यस्त है। वनडे सीरीज का आखिरी मैच 15 नवंबर को खेला जाएगा। आखिरी वनडे और पहले टेस्ट (19 नवंबर) के बीच केवल चार दिनों का अंतर है। ऐसे में कप्तान शुभमन गिल सहित टेस्ट खेलने वाले कुछ मुख्य खिलाड़ी टेस्ट मैचों की तैयारी के लिए आखिरी दो वनडे से ब्रेक ले सकते हैं। अगर शुभमन गिल ब्रेक लेते हैं, तो उप-कप्तान श्रेयस अय्यर सीरीज के आखिरी दो वनडे मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे।

तेज गेंदबाजों की पलटन और शेड्यूल की चुनौती

सेलेक्टर्स के सामने मुख्य चुनौती खिलाड़ियों के वर्कलोड को संभालने की होगी। लगभग 7 से 8 खिलाड़ी ऐसे हैं जो वनडे और टेस्ट दोनों फॉर्मेट में खेलते हैं। टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए टीम में 16 से 17 खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है। तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप का चयन पक्का माना जा रहा है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और अन्य विकल्पों पर भी विचार चल रहा है। 

बीसीसीआई ने तैयार करवाया है 60 खिलाड़ियों के वीजा

बीसीसीआई ने इस लंबे दौरे को ध्यान में रखते हुए 60 भारतीय खिलाड़ियों के वीजा की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसमें नेशनल टीम के साथ-साथ न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली इंडिया ए टीम के खिलाड़ी भी शामिल हैं। सेलेक्शन कमिटी की मीटिंग के बाद जल्द ही तीनों फॉर्मेट के लिए टीमों का आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा। सेलेक्शन कमिटी की मीटिंग मंगलवार या बुधवार को होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें

सलमान अली आगा की कप्तानी से छुट्टी, साहिबजादा फरहान बने नए T20 कप्तान, बाबर-शाहीन भी ड्रॉप

वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा पहले T20I मैच में मौका? मोर्ने मोर्कल के बयान से बढ़ा सस्पेंस

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/india-tv-2026-10-05t221535-1791218752.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!