तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी जोरदार टक्कर, दूर जा गिरे स्कूटी सवार, खौफनाक CCTV फुटेज आया सामने

ओडिशा के बरगढ़ के अताबिरा के मेडिकल चौक पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दरअसल, बरगढ़ में एक स्कूटी पर सवार दो लोग सड़क पार करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरों ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। बोलेरो की टक्कर से स्कूटी पर सवार दोनों लोग दूर जाकर गिर गए। इस हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में हादसे का पूरा घटनाक्रम साफ दिखाई दे रहा है। हादसे के बाद स्कूटी पर सवार महिला की मौत हो गई, जबकि एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। वहीं परिजनों की शिकायत पर आरोपी बोलेरो चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक स्कूटी पर युवक और महिला सवार होकर सड़क पार करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में एक बोलेरो आती दिखाई देती है। स्कूटी सवार सड़क पार कर पाते, उससे पहले ही बोलेरो ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के साथ उस पर सवार युवक और महिला भी उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सीसीटीवी फुटेज में बोलेरो की टक्कर और उसके बाद स्कूटी सवारों के सड़क पर जा गिरने का पूरा खौफनाक मंजर कैद हुआ है।

स्कूटी सवार महिला की मौत

इस हादसे में पीछे बैठी महिला की मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान रेंगालीकैंप निवासी देवी प्रसाद पंडा के रूप में हुई है। वहीं घटना के बाद अताबिरा थाना पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया और उसके ड्राइवर को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए घटना की जांच और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। (इनपुट- शुभम कुमार)

यह भी पढ़ें-

विधायक ने बंगला धोने के लिए बुला ली फायर ब्रिगेड, VIDEO वायरल; दुरुपयोग को लेकर छिड़ी बहस

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!