ओमान के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में एक कमर्शियल जहाज पर प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया। इस हमले में जहाज पर सवार 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल हो गए। विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि यह जहाज पनामा के झंडे वाला MT On Peace है। घटना के समय जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहा था।
विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा की है। मंत्रालय ने कहा कि ओमान के अधिकारियों की मदद से सभी घायल भारतीयों को जहाज से बाहर निकाल लिया गया है। MEA ने कहा कि कमर्शियल जहाजों, नाविकों और आम लोगों से जुड़ी नागरिक सुविधाओं को निशाना बनाना बंद होना चाहिए। मंत्रालय ने समुद्री रास्तों पर जहाजों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया है।
खबर अपडेट हो रही है…
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/strait-of-hormuz-1791284672.jpg








