भावनगर: गुजरात के भावनगर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक खड़े ट्रेलर से टकराने से एसयूवी सवार सात लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रेलर सर्विस लेन पर खड़ा था, तभी तेज रफ्तार बोलेरो ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर आगे की ओर खिसक गया और शव बिखर गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। बाद में गाड़ी के अंदर फंसे शवों को निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
खड़ी ट्रेलर से टकराई बोलेरो
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को गुजरात के भावनगर जिले में एक हाईवे पर खड़ी ट्रेलर ट्रक से SUV के टकराने से सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक नितेश पांडे ने बताया कि मरने वाले लोग भावनगर से अलंग जा रहे थे, जहां वे एक शिपयार्ड में काम करते थे। पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 10 बजे जिले के तलाजा तालुका में त्रापाज गांव के पास भावनगर-सोमनाथ नेशनल हाईवे के किनारे सर्विस रोड पर हुआ। हादसा तब हुआ जब तेज रफ़्तार SUV खड़ी ट्रेलर से टकरा गई।
सर्विस रोड पर खड़ी थी ट्रेलर
पुलिस अधीक्षक नितेश पांडे ने कहा, “ट्रेलर अलंग पुलिस स्टेशन के इलाके में त्रापाज गांव के पास हाईवे की सर्विस रोड पर खड़ी थी। पीछे से आ रही एक बोलेरो ट्रेलर के पिछले हिस्से से टकरा गई। छह लोगों की मौत मौके पर ही हो गई और एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।” प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि ट्रेलर आगे खिसक गई और शव हाईवे पर बिखर गए; हादसे में SUV पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
लोहे की छड़ से जबरदस्ती खोलना पड़ा दरवाजा
हादसे के बाद पीड़ितों को बाहर निकालने के लिए लोहे की छड़ों का इस्तेमाल करके SUV के दरवाज़े ज़बरदस्ती खोलने पड़े। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भावनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। (इनपुट- पीटीआई)
यह भी पढ़ें-
गुजरात के विधायक ने बंगला धोने के लिए बुला ली फायर ब्रिगेड, VIDEO वायरल; दुरुपयोग को लेकर छिड़ी बहस
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/untitled-23-1791282258.jpg









