शादी के 14 साल बाद विजयेंद्र कुमेरिया और प्रीति भाटिया का हुआ तलाक, 4 साल से रह रहे थे अलग

टीवी एक्टर विजयेंद्र कुमेरिया ने आखिरकार अपनी मुश्किल भरी शादीशुदा जिंदगी और अलग होने के बारे में बात की है। हाल ही में एक दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पत्नी प्रीति भाटिया से तलाक की पुष्टि की है। विजयेंद्र और प्रीति की शादी जनवरी 2012 में हुई थी। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम किमाया है। गौरतलब है कि विजयेंद्र और प्रीति के अलग होने की खबरें काफी समय से इंटरनेट पर चल रही थीं। अब ‘नागिन’ एक्टर विजयेंद्र कुमेरिया ने अपनी पत्नी प्रीति भाटिया से तलाक की पुष्टि कर दी है और बताया है कि वे दोनों 4 साल से एक-दूसरे अलग रह रहे हैं।

विजयेंद्र कुमेरिया-प्रीति भाटिया का हुआ तलाक

टेली टॉक इंडिया के साथ हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में विजयेंद्र कुमेरिया ने प्रीति भाटिया से तलाक की पुष्टि की। विजयेंद्र और प्रीति के अलग होने की खबरें सबसे पहले मार्च 2023 में इंटरनेट पर सामने आई थीं। उस समय प्रीति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रहस्यमयी मैसेज शेयर किया था। अपनी बेटी किमाया के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए प्रीति ने लिखा, ‘तुमने मुझसे जितने भी झूठ बोले उनमें से ‘आई लव यू’ मेरा पसंदीदा था। ‘आई मिस यू’ दूसरे नंबर पर था। बहुत याद आ रही है।’

विजयेंद्र कुमेरिया और प्रीति भाटिया की तलाक का कारण

इंटरव्यू में एक्टर विजयेंद्र कुमेरिया ने कहा कि अपनी पर्सनल लाइफ में आए बदलावों को समझने और स्वीकार करने में उन्हें समय लगा, इसलिए उन्होंने इसके बारे में पब्लिक में बात करने से पहले खुद को वक्त दिया। प्राइवेट नेचर के होने के कारण शुरू में उन्हें इस स्थिति से निपटना मुश्किल लगा। हालांकि, जैसे-जैसे समय बीतता गया उन्हें लगा कि लोगों को अपने मन से नतीजे निकालने देने के बजाय इस बारे में खुलकर बात करना और स्थिति को साफ करना बेहतर है। विजयेंद्र ने साफ किया कि अलग होने का फैसला उन्होंने और प्रीति ने रातों-रात नहीं लिया था। एक्टर के अनुसार उनके रिश्ते में कुछ समय से मुश्किलें चल रही थीं और मतभेदों व तालमेल की समस्याओं को सुलझाना मुश्किल होता जा रहा था। आखिरकार उन्होंने 2022 में अलग रहने का फैसला किया। उन्होंने कहा, ‘ऐसे फैसले रातों-रात नहीं लिए जाते। हमारे बीच कई मतभेद और तालमेल की समस्याएं होने लगी थीं, जो समय के साथ बढ़ती गईं। ऐसा नहीं है कि हमने अपनी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश नहीं की, लेकिन आखिरकार बात नहीं बनी और हम 2022 में अलग हो गए। यह आपसी फैसला था और हमें 2025 में डिक्री (कानूनी आदेश) मिली।’

विजयेंद्र ने अपनी बेटी को लेकर कही ये बात

विजयेंद्र ने बताया कि तलाक का फैसला आपसी सहमति से लिया गया था, लेकिन यह मुश्किल इसलिए था क्योंकि उनकी 10 साल की बेटी किमाया है। विजयेंद्र ने कहा कि उन्होंने और प्रीति ने सालों तक अपनी समस्याओं को सुलझाने और अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश की खासकर किमाया के लिए, लेकिन आखिरकार उन्हें एहसास हुआ कि अलग-अलग रहने से उनकी बेटी को बेहतर माहौल मिलेगा। ‘उड़ान’ फेम एक्टर ने कहा कि दूसरे माता-पिता की तरह वह और प्रीति भी अपनी बेटी किमाया के लिए सबसे अच्छा चाहते हैं।

विजयेंद्र कुमेरिया का शानदार करियर

विजयेंद्र कुमेरिया ने डेली सोप ओपेरा ‘छोटी बहू’ से टीवी पर डेब्यू किया। 2014 में विजयेंद्र को कलर्स टीवी के शो ‘शास्त्री सिस्टर्स’ में लीड रोल मिला और उन्होंने इशिता गांगुली के साथ काम किया। उन्हें ‘उड़ान’ शो से काफी लोकप्रियता मिली। उन्होंने ‘नागिन 4’, ‘आपकी नजरों ने समझा’, ‘मोसे छल किए जाए’, ‘तेरी मेरी डोरियां’, ‘दीवानियत’ और ‘जागृति: एक नई सुबह’ जैसे कई शो में भी काम किया है। विजयेंद्र आखिरी बार टीवी सीरीज ‘जूही मुई’ में इंस्पेक्टर ‘संयम सिंह’ के रोल में नजर आए थे।

ये भी पढ़ें – ‘ये रिश्ता क्या’ एक्ट्रेस पति से हुईं अलग, मशहूर टीवी कपल का हुआ तलाक, बोलीं- ‘दुआ करूंगी…’

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!