श्रेयस अय्यर की तूफान में उड़ी वेस्टइंडीज टीम, 42 गेंदों में ठोका शतक, बने दूसरे सबसे तेज भारतीय कप्तान

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच जीतकर 1-0 से बढ़त बना ली है। 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच में टीम इंडिया के लिए श्रेयस अय्यर ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 42 गेंदों अपना पहला T20I शतक लगाया। इस शतक के साथ ही उनका नाम अब रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव वाले क्लब में शामिल हो गया है।

T20I में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान हैं श्रेयस अय्यर

वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ में खेली गई नाबाद 102 रनों की तूफानी पारी के साथ वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ने वाले चुनिंदा भारतीय कप्तानों के एलीट क्लब में शामिल हो गए हैं। भारत के लिए बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टी20 शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने कप्तान के तौर पर 3 शतक लगाए। जबकि सूर्यकुमार यादव ने भी 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कप्तान रहते हुए 100 रन की पारी खेली थी। श्रेयस की इस उपलब्धि की सबसे खास बात यह रही कि वह रन चेज में शतक बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं।

भारतीय कप्तान के तौर पर T20I शतक

  • 121* – रोहित शर्मा बनाम अफगानिस्तान, बेंगलुरु, 2024
  • 118 – रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017
  • 111* – रोहित शर्मा बनाम वेस्टइंडीज, लखनऊ, 2018
  • 102* – श्रेयस अय्यर बनाम वेस्टइंडीज, लखनऊ, 2026
  • 100 – सूर्यकुमार यादव बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2023

टी20I क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बने अय्यर

श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ में खेली अपनी तूफानी शतकीय पारी से नई उपलब्धि हासिल की है। टी20I क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में वह अब रोहित शर्मा के बाद दूसरे सबसे तेज भारतीय कप्तान बन गए हैं। रोहित शर्मा ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ महज 35 गेंदों में शतक ठोका था, जबकि श्रेयस अय्यर ने अब सिर्फ 42 गेंदों में यह कारनामा कर दिखाया है। फुल-मेम्बर टीमों के कप्तानों की ऑल टाइम लिस्ट में अय्यर अब संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर आ गए हैं, जहां उन्होंने इंग्लैंड के हैरी ब्रूक (42 गेंद) की बराबरी की है। इस लिस्ट में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा टॉप पर हैं। उन्होंने 33 गेंदों में शतक लगाया था।

फुल-मेंबर टीमों के कप्तानों द्वारा सबसे तेज T20I शतक

  • 33 – सिकंदर रजा (ZIM) बनाम GAM, नैरोबी, 2024
  • 35 – रोहित शर्मा (IND) बनाम SL, इंदौर, 2017
  • 42 – हैरी ब्रूक (ENG) बनाम SL, साउथेम्प्टन, 2026
  • 42 – श्रेयस अय्यर (IND) बनाम WI, लखनऊ, 2026
  • 46 – फाफ डु प्लेसिस (SA) बनाम WI, जोहान्सबर्ग, 2015

यह भी पढ़ें

NZ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार को मिली जगह

स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान, जिम्बाब्वे सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/india-tv-2026-10-06t222811-1791305920.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!