ऐसा नाश्ता जो महीनेभर तक खराब नहीं होगा, एक बार बनाकर रख लें, बेहद आसान है रेसिपी

नाश्ते में कुछ हेल्दी और चटपटा खाना है, लेकिन रोजाना बनाने के झंझट से भी बचना है तो हम आपको ऐसा नाश्ते की रेसिपी बता रहे हैं जो महीनों तक खराब नहीं होगा। इस नाश्ते को एक बार बनाकर लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है। सबसे खास बात कि इसे बनाने में मैदा, सूजी या आटे का इस्तेमाल नहीं करना बल्कि आप इसे बेसन से तैयार करेंगे। बेसन वाला नाश्ता प्रोटीन से भरपूर होता है। इसे खाने से आपको नुकसान भी कम होगा और पेट भी लंबे समय कर भरा रहे हैं। जी हां बेसन के इसे नाश्ते को आप बेसन की पपडी या पपड़ियां भी कह सकते हैं। बुंदेलखंड और मध्यप्रदेश में इसे लोग चाव से खाते हैं। त्योहारों पर खासतौर से पतली-पतली बेसन की पपड़ी बनाई जाती हैं। आइये जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

बेसन की पपड़ी रेसिपी

पहला स्टेप- पपड़ी बनाने के लिए 2 कप बेसन लें और इसमें 1 कप गेहूं का आटा छानकर डाल दें। आप चाहें तो सिर्फ बेसन से भी इन्हें बना सकते हैं। लेकिन आटा डालने से इन्हें बेलना आसान हो जाता है और स्वाद भी लोगों को ज्यादा पसंद आता है। अब इसमें पिसे हुए मसाले मिला लें जैसे नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा, अजवाइन, थोड़े सफेद तिल, हींग डाल दें। अब इसमें कसूरी मेथी मिलाएं। इसमें थोड़ी कुटी हुई हरी मिर्च डाल दें। मोयन के लिए इसमें 2-3 चम्मच तेल मिला दें। 

दूसरा स्टेप- अब सारी चीजों को पहले अच्छी तरह से मिला लें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए टाइट आटे जैसा गूंथ लें। आपको पूड़ी जैसा सख्त डो लगाना है, आटा सख्त रहेगा तो पपड़ी ज्यादा क्रिस्पी बनेंगी। आटे को 10 मिनट सेट होने के लिए रख दें। अब आटे सो छोटी लोई लें और इसे पतली-पतली पपड़ी जैसी बेल लें। आप चाहें तो इसे पूरा एक बड़ी पूरी जैसा बेलकर किसी कटोरी या गिलास से कट कर लें। इस तरह बहुत जल्दी और एक बार में कई पपड़ी बन जाएंगी। सारी पपड़ी ऐसा ही बनाकर रख लें।

तीसरा स्टेप- अब कड़ाही में तेल गर्म करें और तेल को एक बार तेज गर्म करके गैस एकदम धीमी कर लें। अब एक बार में जितनी हो सकें पपड़ी डाल दें। इन्हें तेज गैस पर नहीं डालना है क्योंकि फिर ये क्रिस्पी नहीं बनेंगी। अब दोनों तरफ से उलट-पलट करते हुए पपड़ी को हल्का सुनहरा होने तक सेंक लें। सारी पपड़ी ऐसे ही सेंकते जाएं और इन्हें निकालकर रख लें। पपड़ी ठंडी होने पर इन्हें किसी डब्बे में बंद करके स्टोर कर सकते हैं। ये खाने में बहुत खस्ता और कुरकुरी लगती हैं।

  

 

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!