गुजरात में प्रेमी के साथ भागी महिला से ‘शुद्धिकरण’ के नाम पर सामूहिक दुष्कर्म, पति समेत 9 दोषी गिरफ्तार

गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का खौफनाक मामला सामने आया है। पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भागी एक महिला को शुद्धिकरण के नाम पर प्रताड़ित किया गया और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित नो लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना चार अक्टूबर की, महिला और उसके प्रेमी को उसके पति और उसके रिश्तेदारों ने प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पूरी घटना को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो देखने के बाद ही पुलिस ने संज्ञान लिया और फिर महिला का पता लगाया। घटना के आरोपी उसके पति और रिश्तेदारों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया।

जानें खौफनाक घटना के बारे में 

महिला की शादी वापी के एक व्यक्ति से हुई थी। दोनों की शादीशुदा जिंदगी चल रही थी, लेकिन रिश्ते में खटास आने के बाद वह  अपने पति को छोड़कर चोटिला चली गई थी। वहां वह अपने प्रेमी के साथ तीन महीने रही। इसके बाद उसके परिजनों ने वहां से उसे ढूंढ निकाला और वापस अपने घर ले आए। महिला को उन्होंने एक घर में कैद कर दिया। लेकिन वह यहां से भाग निकली और पांच दिन पहले चोटिला अपने प्रेमी के पास लौट आई।

पति ने कराया शुद्धिकरण
महिला के पति को पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ वापस आ गई है तो उसने कथित तौर पर अपने रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी। रिश्तेदारों ने महिला और उसके प्रेमी को ढूंढा। उन्हें सुरेंद्रनगर के एक घर में लेकर आए और शुद्धिकरण रस्म के नाम पर दोनों के साथ मारपीट की। डीएसपी ने बताया कि पुलिस को इस घटना के बारे में तब पता चला जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। महिला का पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें तैनात की गईं। पुलिस टीमों ने इलाके के घरों की तलाशी ली और महिला को एक घर में पाया। पुलिस को देखते ही वह रोने लगी।काउंसलिंग के बाद उसने अपनी आपबीती सुनाई।

महिला ने क्या बताया
महिला ने बताया कि उसे और उसके प्रेमी को लोग सुरेंद्रनगर ले गए और कहा कि वे शुद्धिकरण की रस्म करने जा रहे हैं। कथित तौर पर उन्होंने लाठियों से दोनों को बुरी तरह पीटा। इसके बाद उसके प्रेमी को रस्सी से एक पेड़ से बांध दिया और महिला को एक कमरे में बंद कर दिया गया। आरोपियों ने बरामदे में महिला के साथ यौन संबंध बनाए। आरोप है कि आदमी को महिला का पेशाब पीने के लिए भी मजबूर किया गया। पुलिस ने बताया कि इस पूरी घटना को मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किया गया और वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाए गए।

ये भी पढ़ें:
गुजरात के भावनगर में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी बोलेरो, सात लोगों की हुई दर्दनाक मौत



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/10/gujarat-7-1791364972.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!