‘कसाई के श्राप से गाय नहीं मरती…’, गिरिराज सिंह ने राहुल-तेजस्वी पर बोला हमला, कहा- ये बांग्लादेशियों को वोटबैंक बनाना चाहते हैं

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के बेगूसराय में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को सजा मिलने की बात कहे जाने पर कहा कि कसाई के श्राप से गाए नहीं मरती हैं। गिरिराज ने कहा कि कुछ लोग कसाई हैं जो चाहते हैं गाय मरे। वहीं, तेजस्वी के गुस्सा यात्रा पर गिरिराज सिंह ने कहा कि पहले भी वह दिलों-दिमाग खराब वाले राहुल गांधी के साथ 2 महीने तक घूमे थे और लेकिन एक भी नाम काटने वाले का नाम सामने नहीं ला पाए।

क्या बोले गिरिराज सिंह?

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा में 25 साल पूरे हुए हैं। इस मौके पर बेगूसराय के खतोपुर के महाकाल मंदिर में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया जहां गिरिराज सिंह भी शामिल हुए। गिरिराज सिंह ने यहां यूजीसी कानून लागू करने के सवाल पर भी बड़ा बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि “किसी भी कीमत में देश में यूजीसी लागू नहीं होगा। लोग सिर्फ विरोध के नाम पर विरोध करते हैं। पीएम मोदी ने जितना ओबीसी, एससी के लिए काम किया उतना सवर्ण के लिए काम किया जिसका नतीजा है कि यूपीएससी में 104 लोग सर्वण समाज से आए हैं। गिरिराज सिंह ने इस दौरान राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि देखिए, कुछ लोग कसाई के श्रापने से गाय नहीं मरती है। कुछ कसाई लोग हैं, जो चाहते हैं गाय मरे। गाय माता को हम पूजते हैं। तो उस कसाइयो के श्रापने से कुछ नहीं होने वाला है।” बता दें कि राहुल गांधी SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

‘ये बांग्लादेशी मुसलमानों को वोट बैंक बनाना चाहते हैं’

वहीं, ​तेजस्वी यादव द्वारा SIR के विरोध में गुस्सा यात्रा निकालने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी 2 महीने SIR यात्रा में जिले-जिले घूमे। खुद भी घूमे, और एक अन्य व्यक्ति को लेकर घूमाे, जिसका दिलों-दिमाग खराब है। लेकिन, एक नाम भी चुनाव आयोग को नहीं दिए कि इनका नाम रहना चाहिए था, नहीं है, कट गया है, इसको जोड़ा जाए। ये बांग्लादेशी मुसलमानों को वोट बैंक बनाना चाहते हैं। जब तक एनडीए की सरकार है, दुनिया की ऐसी कोई ताकत नहीं कि बांग्लादेशियों को वोट बैंक बनाएंगे। (रिपोर्ट: संतोष श्रीवास्तव)

ये भी पढ़ें- प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया

राहुल गांधी ने कर दिया बड़ा ऐलान, बताया अब किस जगह करेंगे प्रदर्शन, बोले- ‘मेरे लिए हर FIR एक मेडल’

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!