आरपीएल सीजन-2 सब जूनियर टूर्नामेंट 18 जनवरी 2026 से द रोर अकादमी में शुरू

द रोर क्रिकेट क्लब मोरबी के द्वारा आयोजित एवं वात्सल्य न्यूज़ के द्वारा स्पॉन्सर किया गया तीन दिवसीय सब जूनियर अंडर 12 क्रिकेट टूर्नामेंट 18 जनवरी 2026 से द रोर क्रिकेट क्लब के ग्राउंड पर खेला जाएगा जो की आईपीएल फॉर्मेट व्हाइट बॉल टूर्नामेंट है।

संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ० अली खान ने बताया कि यह टूर्नामेंट चार टीमों के बीच खेला जाएगा जिसका फाइनल 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन को टेबल में टॉप करने वाली दो टीम के बीच होगा।

अकादमी के हेड कोच मनदीप सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट के उद्घाटन करने के अवसर पर प्रांतीय युवा विकास अधिकारी मोरबी श्री सत्यजीत व्यास मुख्य अतिथि के तौर पर खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद और मार्गदर्शन देंगे।

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!