भारत ने तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली अकेली टीम बनकर इतिहास रच दिया।

भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को 96 रन से हरा दिया। दोनों टीमें पहली बार T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में आमने-सामने हुई हैं। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 256 रन का टारगेट दिया। लेकिन न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में सिर्फ 159 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह भारत T20 वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन बन गया है।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा। फिर भारत ने फाइनल मैच में इतिहास रच दिया। पहली बार T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में सबसे बड़ा स्कोर बना है। इससे पहले T20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत का सबसे बड़ा स्कोर 176 रन था। पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। भारत ने न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट दिया है। आपको बता दें कि संजू सैमसन ने सबसे ज़्यादा 89 रन बनाए हैं। जबकि अभिषेक शर्मा ने 52 और ईशान किशन ने 54 रन बनाए हैं। इसके अलावा शिबम दुबे ने 26, हार्दिक पांड्या ने 18 रन की पारी खेली है। इसके अलावा भारतीय टीम ने एक और इतिहास रचा है। भारतीय टीम के पहले तीनों बैट्समैन ने फिफ्टी लगाई हैं।

अभिषेक शर्मा ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में कई रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 गेंदों में 52 रन की अपनी धमाकेदार पारी के दौरान कई रिकॉर्ड बनाए। इस मैच में उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में अपना हाफ सेंचुरी पूरा किया। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। जानें अभिषेक ने फाइनल मैच में कौन से 3 रिकॉर्ड तोड़े। अभिषेक 21 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह T20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2024 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के खिलाफ 23 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस फाइनल मैच में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने मिलकर पावरप्ले में 92 रन बनाए। यह T20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। अभिषेक ने पहले छह ओवर में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इससे पहले वेस्टइंडीज ने भी वर्ल्ड कप मैच के पावरप्ले में 92 रन बनाए थे, लेकिन उन्होंने सिर्फ एक विकेट खोकर यह उपलब्धि हासिल की थी, जबकि टीम इंडिया ने बिना एक भी विकेट खोए ऐसा किया था। अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। वर्ल्ड कप में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है, जिन्होंने 12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। केएल राहुल ने भी वर्ल्ड कप में 18 गेंदों में हाफ सेंचुरी बनाई थी। अभिषेक ने अब उनके रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Comment

error: Content is protected !!