पंजाब में आम आदमी पार्टी की फिर बड़ी जीत

पंजाब में हुए लोकल बॉडी इलेक्शन में आम आदमी पार्टी की लहर देखने को मिली है। कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और BJP रेस में काफी पीछे हैं। आम आदमी पार्टी ने डिस्ट्रिक्ट काउंसिल और पंचायत इलेक्शन में 1 हजार का आंकड़ा पार कर लिया है। आम आदमी पार्टी 50 परसेंट से ज्यादा डिस्ट्रिक्ट काउंसिल में राज करेगी।

डिस्ट्रिक्ट काउंसिल में 346 जोन हैं, जिनमें से आम आदमी पार्टी 22 में बिना किसी विरोध के जीती है। बाकी 324 में से 322 के रिजल्ट आ चुके हैं। जिसमें आम आदमी पार्टी 201 में जीती है।

पंचायत समिति की बात करें तो 2388 जोन हैं। जिसमें से आम आदमी पार्टी 339 में बिना किसी विरोध के जीती है। अब तक के रिजल्ट में AAP ने 977 पंचायत समिति जीती हैं।

चुनाव नतीजों के आंकड़े

डिस्ट्रिक्ट काउंसिल

आम आदमी पार्टी: 201

कांग्रेस: ​​60

अकाली दल: 39

BJP: 4

BSP: 3

अन्य: 10

पंचायत कमेटी

आम आदमी पार्टी: 977

कांग्रेस: ​​487

अकाली दल: 290

BJP: 56

BSP: 26

अन्य: 112

पार्टी की ज़बरदस्त जीत पर रिएक्शन देते हुए, AAP कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने कहा, “पंजाब के लोगों ने सरकार के काम पर अपनी मुहर लगा दी है। हमने किसी भी सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल नहीं किया है और चुनाव फेयर तरीके से हुए हैं।”

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!