‘खेसारी जी ने नहीं मारा’, मारपीट के दावों पर काजल राघवानी का रिएक्शन, बोलीं- जिसने की उसका भी नाम ले लूंगी

भोजपुरी रियेलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के प्रीमियर होने के बाद अब पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री में सच में बवाल मचता दिख रहा है। इस शो के ऑन एयर होने के बाद पूरी इंडस्ट्री दो हिस्सों में बंटती दिख रही है। इस शो में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। ‘भोजपुरी बवाल’ में हाल ही में पाखी हेगड़े ने खुलासा किया कि एक समय पर निरहुआ ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। ये सुनकर आम्रपाली दुबे चौंक गईं। वहीं काजल राघवानी के साथ उनकी तनातनी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इस बीच काजल राघवानी ने भी अपने करियर के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल मुद्दे पर बात की। एक समय पर ऐसी चर्चा थी कि खेसारी लाल यादव ने काजल राघवानी के साथ मारपीट की थी और उन्हें टॉर्चर किया था। लेकिन, काजल के अनुसार ये सिर्फ अफवाहें हैं।

काजल राघवानी का खुलासा

शो के हालिया प्रोमो में काजल राघवानी अपने करियर के सबसे विवादित चैप्टर पर बात करती देखी जा सकती हैं। जहां होस्ट शुभांकर मिश्रा उनसे उनके साथ हुई मारपीट के बारे में पूछते हैं और खेसारी लाल यादव का नाम लेते हैं। शुभांकर कहते हैं- ‘अगर आप घटना का जिक्र कर रहे हैं, या तो आप नहीं करते, क्योंकि 99 प्रतिशत लोगों के दिमाग में गया है कि खेसारी लाल यादव ने आपके साथ मारपीट की है।’ इस पर काजल कहती हैं- ‘खेसारी जी ने मुझे नहीं मारा है।’ शुभांकर ने फिर सवाल किया- ‘किसने मारा है आपको? क्या आप नाम का खुलासा कर सकती हैं?’ तो इस पर काजल ने कहा – ‘जब इतनी हिम्मत बनाई है मैंने… अपने लिए लड़ने की तो उस इंसान का नाम भी मैं ले लूंगी।’

काजल का आरोप- गायब करने की मिली धमकी

काजल राघवानी ने बताया कि उन्हें गायब करने की धमकी मिली है, इसीलिए वह शख्स का नाम नहीं ले रही हैं। उन्होंने कहा- ‘मैं इसलिए नाम नहीं ले रही हूं क्योंकि मुझे उसने धमकी दी है। उसने धमकी दी है कि मुंबई से मुझे गायब कर देगा। मुझे, मेरे परिवार की चिंता है। मैं नहीं चाहती कि उन्हें कुछ भी हो। मैं डरती हूं।’ इस दौरान वह बार-बार साफ करती रहीं कि इसमें पवन सिंह या खेसारी लाल यादव का हाथ नहीं है।

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के बीच विवाद

दरअसल, 2021 में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के बीच विवाद की शुरुआत हुई थी। एक फिल्म के इवेंट के दौरान खेसारी लाल ने ये ऐलान किया था कि वह और काजल राघवानी अब साथ में फिल्में या कोई अन्य प्रोजेक्ट नहीं करेंगे। इसके जवाब में काजल ने कहा था कि उनके स्टारडम में खेसारी लाल नहीं बल्कि पवन सिंह का हाथ है। वह पवन सिंह के गानों से फेमस हुईं और अपने स्टारडम और सफलता में खेसारी लाल यादव को कोई योगदान नहीं देना चाहतीं। इसी के बाद से लगातार दोनों के बीच विवाद गरमाता गया और हाल ही में एक्ट्रेस के मारपीट वाले दावों के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने ये अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि काजल हो न हो खेसारी लाल यादव के बारे में बात कर रही थीं।

ये भी पढ़ेंः ‘निरहुआ आपके भइया हैं’, शादीशुदा सुपरस्टार संग लिव इन में आम्रपाली दुबे, पाल रहीं एक्टर के बच्चे

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!