नेपाल त्रासदी के बीच वडोदरा का NRI कपल लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस तबाही में अब तक 359 लोगों की मौत हो चुकी है। इस आपदा में 1300 से ज्यादा लोग लापता हैं। इनमें भारत के 288 लोग भी लापता हैं। इस बीच, वडोदरा से ताल्लुक रखने वाले एक एक NRI दंपती के भी लापता होने का मामला सामने आया है।

 
गुजरात के वडोदरा से ताल्लुक रखने वाले और वर्तमान में न्यूजीलैंड में रहने वाले एक NRI दंपती की नेपाल यात्रा के दौरान रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए। इस घटना से वडोदरा और न्यूजीलैंड दोनों जगह रह रहे उनके परिजनों में गहरी चिंता और कोहराम मच गया है।

लापता दंपती की पहचान मिहिर पटेल और उनकी पत्नी किन्नरी पटेल के रूप में हुई है। मूल रूप से वडोदरा के रहने वाले यह दंपती इन दिनों न्यूजीलैंड में स्थायी रूप से निवास कर रहे थे। दंपती मुंबई की एक ट्रैवल एजेंसी के जरिए नेपाल गए थे। नेपाल पहुंचने के कुछ समय बाद ही परिवार से उनका संपर्क टूट गया।

सरकार और दूतावास से मदद की गुहार

दोनों नियमित रूप से परिवार के संपर्क में रहते थे, लेकिन अचानक फोन बंद होने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। किन्नरी पटेल के भाई चिराग पटेल ने राज्य और केंद्र सरकार से तत्काल मदद की अपील की है। उन्होंने विदेश मंत्रालय और नेपाल स्थित भारतीय दूतावास से नेपाल प्रशासन के साथ समन्वय कर दंपती की तलाश तेज करने की मांग की है। परिवार ट्रैवल एजेंसी से अंतिम लोकेशन, होटल बुकिंग और टूर गाइड की जानकारी जुटा रहा है। परिजन दोनों के सुरक्षित लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं।

ओडिशा के खुर्दा के एक कपल लापता

इसके अलावा, ओडिशा के खुर्दा से नेपाल घूमने गए एक दंपति लापता हैं। लापता दंपति की पहचान संदीप महापात्र और सिद्धार्थी साहू के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से खुर्दा जिले के रहने वाले हैं। बताया गया है कि वे वर्ष 2018 से ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं और घूमने के लिए नेपाल पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार, संदीप महापात्र और सिद्धार्थी साहू  नेपाल की राजधानी काठमांडू घूमने के लिए गए थे। दोनों 22 अगस्त 2026 को नेपाल पहुंचे थे।

(रिपोर्ट- सत्यम नेवासकर)

ये भी पढ़ें-

नेपाल में आए सैलाब के बीच ओडिशा के कपल लापता, मोबाइल बंद; फुटबॉल खिलाड़ियों की टीम सुरक्षित

नेपाल में लापता हुए 288 भारतीय नागरिक, किन राज्यों के हैं? विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी, स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया गया



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/08/vadodara-1-1787837059.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!