नेपाल त्रासदी देख सिहर उठे अमिताभ बच्चन, नहीं देखा जा रहा तबाही का मंजर, बोले- ‘ये असहनीय है’

नेपाल में बुधवार, 26 अगस्त 2026 को आई फ्लैश फ्लड से मची तबाही के बाद अब प्रभावित इलाकों में खोज और बचाव कार्य जारी है। जैसे-जैसे राहत-बचाव कार्य आगे बढ़ रहा है, मृतकों और लापता लोगों की संख्या चिंता बढ़ा रही है। चीन की सीमा के पास ग्लेशियर के टूटने के बाद आई बाढ़ का सबसे ज्यादा असर रासुवा और मध्य नेपाल के इलाकों पर देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड सितारे भी इस त्रासदी की भयावहता पर चिंता और दुख जाहिर कर रहे हैं। इस बीच मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने भी नेपाल में आई भयानक बाढ़ पर चिंता जताई है।

क्या बोले अमिताभ बच्चन?

अमिताभ बच्चन ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में नेपाल त्रासदी पर चिंता और दुख जाहिर किया है। इस भयानक आपदा पर प्रतिक्रिया देते हुए बिग बी ने इसे ‘दर्दनाक’ और ‘असहनीय’ बताया है। अपने ब्लॉग में बिग बी ने  कहा कि प्रकृति के प्रकोप का सामना करना नामुमकिन है। इसे सिर्फ ईश्वरीय हस्तक्षेप ही प्रभावित कर सकता है। इसलिए प्रकृति का सम्मान करते हुए प्रार्थना करते रहना है।

नेपाल त्रासदी पर बिग बी ने जताई चिंता

बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा- ‘नेपाल में बाढ़ से हुई तबाही को देखना बेहद मुश्किल है। कुदरत के कहर से कभी नहीं लड़ा जा सकता। उसका सम्मान करना चाहिए। प्रकृति के कहर का सामना करने के लिए ईश्वरीय शक्ति की जरूरत होती है… हम सिर्फ प्रार्थना करते हैं… क्योंकि यह सब कुछ ईश्वर के ऊपर है।’

अनुपम खेर भी जाहिर कर चुके हैं चिंता

बिग बी से पहले अनुपम खेर सहित कई बॉलीवुड सितारे नेपाल त्रासदी को लेकर चिंता व्यक्त कर चुके हैं। प्रकृति की भयावहता को देखने के बाद अनुपम खेर ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपना दुख जाहिर किया। वीडियो मैसेज में अनुपम खेर कहते हैं कि ‘मैं नेपाल के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। नेपाल में आई बाढ़ से हुई तबाही देखकर दिल टूट गया है। कई जानें चली गईं, कई परिवार-घर उजड़ गए। बेबस जानवर भी तबाही की चपेट में आ गए। इस बात का ख्याल ही दिल दहला देता है कि कैसे कुछ ही पलों में किसी की अपनी कही जाने वाली हर एक चीज गायब हो गई।’

कल्कि 2898 एडी के सीक्वल में नजर आएंगे अमिताभ बच्चन

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन फिलहाल नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही “कल्कि 2898 AD” के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह एक पौराणिक साइंस-फ़िक्शन फिल्म है, जिसके पहले भाग में दीपिका पादुकोण, कमल हासन, प्रभास, और दिशा पाटनी नजर आए थे, लेकिन दूसरे भाग से दीपिका पादुकोण एग्जिट ले चुकी हैं। इसके अलावा बिग बी ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नए सीजन को लेकर भी चर्चा में हैं।

ये भी पढ़ेंः नेपाल त्रासदी में बाल-बाल बचे एक्टर अंकुर रतन, कुछ घंटे पहले तक रसुवा में खींच रहे थे तस्वीरें, तबाही पर छलका दर्द

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!