लव मैरिज करने वाली बहन राखी बांधने के बाद गायब, पति ने भाई पर ही अपहरण का आरोप लगाया

गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर तालुका में रक्षाबंधन के दिन एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कथित तौर पर एक युवती के सगे भाई ने तीन अन्य लोगों की मदद से जबरन अपहरण करवा दिया। युवती ने करीब सात महीने पहले प्रेम विवाह किया था और परिजन इससे खुश नहीं थे। जिस युवती का अपहरण किया गया है, उसकी पहचान वैदेही पटेल के रूप में हुई है।

महिला के पति ने वडनगर तालुका पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और महिला की तलाश जारी है।

सात महीने पहले की थी लव मैरिज

घटना वडनगर तालुका के छाबलिया सीमा स्थित वखारपुरा गांव से जुड़ी है। यहां रहने वाले सचिन कुमार भरतजी ठाकोर ने करीब सात महीने पहले वडनगर के मलेकपुर निवासी वैदेही पटेल से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वैदेही पति के साथ ससुराल में रह रही थीं। रक्षाबंधन के दिन वैदेही के भाई जेनिल पटेल ने इंस्टाग्राम पर मैसेज कर राखी बांधने के लिए बुलाया। सचिन कुमार अपनी पत्नी वैदेही और छोटी भतीजी पिंछू के साथ एक्टिवा पर वडनगर पहुंचे। तोरणिया वड के पास बहुचर पेट्रोल पंप के सामने वैदेही ने भाई को राखी बांधी।

बिना नंबर की गाड़ी में महिला को लेकर गया भाई

राखी बांधने के बाद दंपती घर लौटने लगा तभी जेनिल ने बातचीत के बहाने उन्हें रोक लिया। दोपहर करीब सवा एक बजे विसनगर की ओर से बिना नंबर प्लेट की सफेद अर्टिगा कार आई। कार के अंदर मौजूद लोगों ने अचानक कार का गेट खोला। इस वजह से एक्टिवा गिर गई। कार से उतरे दो अज्ञात व्यक्तियों ने वैदेही के विरोध और चीख-पुकार के बावजूद उसे जबरन कार में बैठा लिया। आरोप है कि भाई जेनिल भी अपना एक्टिवा मौके पर छोड़कर उसी कार में बैठ गए और वहां से फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के बाद सचिन कुमार ने वडनगर तालुका पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में जेनिल पटेल और तीन अज्ञात व्यक्तियों पर पूर्व नियोजित साजिश के तहत अपहरण का आरोप लगाया गया है। वडनगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जेनिल पटेल समेत चार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा अपहृत युवती की तलाश तथा घटना के पीछे की वजह का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामला लव मैरिज के बाद परिवार के विरोध से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस जांच जारी है।

यह भी पढ़ें-

सड़क पार कर रही मां-बेटियों को बाइक ने रौंदा, 6 साल की ध्वनि की दर्दनाक मौत; वडोदरा हादसे का CCTV

226 करोड़ रुपये का ‘डर्टी क्रिप्टो’ नेटवर्क बेनकाब, चार्जशीट में ड्रग्स से आतंकी फंडिंग तक कई बड़े खुलासे



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/08/rakhi-1787995517.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!