यूक्रेन की राजधानी कीव के पास रूस ने मचाया कोहराम! हवाई हमले में 37 लोगों की मौत

यूक्रेन की राजधानी कीव के पास बुचा जिले में रूस ने भीषण हमले किए हैं और इसमें कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई है। लोकल रीजनल मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन के चीफ टिमुर टकाचेंको के मुताबिक, इस अटैक से भीषण आग लग गई और जो कई घरों व एक रेस्तरां तक फैल गई। टिमुर टकाचेंको आगे बोले कि रूसी हमले में कम से कम 50 रिहायशी बिल्डिंग्स को नुकसान पहुंचा है। लगातार हमलों की वजह से लोग डरे हुए हैं।

हमलों से बुरी तरह प्रभावित हुई कीव के लोगों की जिंदगी

बता दें कि कीव में लगातार एयरस्ट्राइक का आज (शनिवार को) तीसरा दिन है। यूक्रेन-रूस युद्ध शुरू हुए साढ़े 4 साल हो चुके हैं और इन हमलों ने यूक्रेन की राजधानी कीव की इकोनॉमी को ठप कर दिया है। इस संघर्ष से आम लोगों का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

शुक्रवार को भी 12 से ज्यादा रिहायशी इमारतों-गोदामों पर हमला

इससे पहले शुक्रवार को रूसी सेना ने लगातार दूसरे दिन कीव और उसके आसपास के इलाकों में ड्रोन अटैक किए थे। इस दौरान 12 से ज्यादा अपार्टमेंट इमारतों और गोदामों को टारगेट किया गया था। यूक्रेनी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, बीते गुरुवार को कीव में काफी देर तक चले हवाई हमलों ने यूक्रेनी राजधानी को करीब 15 घंटे तक पूरी तरह से ठप कर दिया था, जिससे अर्थव्यवस्था थम गई थी।

यूक्रेन में हो गई पैट्रियट की भारी कमी

गौरतलब है कि यूक्रेन के पास रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने वाली अमेरिकी पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम की भारी कमी हो गई है। वहीं, रूस के हाई स्पीड वाले जेट इंजन से चलने वाले ड्रोन्स ने भी यूक्रेन के एयर डिफेंस के सामने एक नई चुनौती पेश की है।

यूक्रेन भी रूस पर कर रहा पलटवार

यूक्रेनी अफसरों का दावा है कि रूस अपना मिसाइलों का भंडार बढ़ा रहा है। हर कुछ दिनों में बड़े हमले किए जा रहे हैं ताकि बड़ी संख्या में अटैक्स करके यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम को थका दिया जाए। हालांकि, पलटवार में यूक्रेन ने भी रूस में महत्वपूर्ण ठिकानों को टारगेट बनाने का दावा किया है।

(इनपुट- AP)

ये भी पढ़ें- यूक्रेन के कीव में रूसी मिसाइल हमले के बाद दिखा तबाही का मंजर, सामने आईं तस्वीरें

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/08/russia-kyiv-attack-1788002970.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!