करीना कपूर को पसंद है लौकी सूप, गट हेल्थ से लेकर वजन मैनेजमेंट तक में मिल सकते हैं फायदे, दो तरह से बनाएं

अगर आप गट हेल्थ को बेहतर बनाना चाहते हैं और वजन कंट्रोल करना चाहते हैं तो डाइट में लौकी शामिल करें। लौकी हल्की और पानी से भरपूर है इसलिए इसे सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। बता दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर भी लौकी बेहद चाव से खाती हैं। वो अपनी डाइट में लौकी की सब्ज़ी और सूप का खूब सेवन करती हैं। तो, अगर आप भी अपने आप को हेल्दी और फिट रखना चाहते हैं तो लौकी सूप को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। नोट कर लें रेसिपी

पहला तरीका- लौकी का सूप बनाने की विधि

लौकी का सूप बनाने के लिए सबसे पहले एक लौकी को पानी में धोकर छील लें फिर उसको टुकड़ों में काटें। अब एक प्रेशर कुकर में लौकी, टमाटर, आधा कप भीगी हुई मूंग दाल, छह से साथ लहसुन की कलियां और पानी डालें। गैस ऑन कर पखने के लिए रख दें। तीन सिटी आने के बाद गैस बंद कर दें और कुकर से ढक्कन हटाएं। अब टमाटर का छिलका निकाल दें। और अब सभी सामग्री को ब्लेंड जार में डालकर पीस दें। एक बाउल में सूप को निकालें और फिर उसमें स्वादानुसार नमक और काली मिर्च डालें। ऊपर से ताज़ा हरा धनिया से गार्निश करें। आपका गर्म गर्म लौकी का सूप तैयार है।

दूसरा तरीका – लौकी का सूप बनाने की विधि

लौकी का सूप बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को पानी से अच्छे से धो लें।  उसके बाद लौकी को छिल लें और इसे महीन काट लें। अब कूकर में लौकी, थोड़ा पानी और नमक डाल दें।  इसके बाद कूकर को बंद कर दें और 5-6 सीटी लगने दें। उसके बाद जब सीटी निकल जाए तो लौकी को हल्का सा मैश कर दें। अब, एक पैन में एक चम्मच देसी घी डालें। इसके बाद इसमें आधा चम्मच जीरा डाल दें। उसके बाद तुरंत इसमें उबली हुई लौकी डाल दें। अब इसमें बाद स्वादानुसार नमक डालकर करीब 2 मिनट तक पकाएं। आप चाहें तो स्वाद के लिए इसमें थोड़ी सी काली मिर्च भी डाल सकते हैं। लीजिए तैयार हो गया आपका लौकी का सूप।

लौकी का सूप पीने के फायदे

लौकी का सूप पीने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। फाइबर से भरपूर होने की वजह से यह गट हेल्थ को बेहतर करता है। दरअसल, यह पानी से भरपूर और हल्का होता है इसलिए आसानी से पच जाता है। साथ ही लौकी में कैलोरी ज़्यादा नहीं होता है इसलिए सूप पीने से वजन भी आसानी से कंट्रोल होता है। लौकी बैड कोलेस्ट्रल को कंट्रोल करने में भी मददगार है जिससे हार्ट हेल्थ बेहतर होती है

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!