स्किन की चमक बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें Sea Buckthorn Juice, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने गिनाए फायदे

आजकल हर कोई हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा चाहता है। इसके लिए लोग क्रीम, सीरम और अलग-अलग ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन सिर्फ बाहरी स्किन केयर से त्वचा को स्वस्थ रखना संभव नहीं है। क्यूरा आयुर्वेदिक एंड यूनानी लिमिटेड में आयुर्वेदिक डॉक्टर अवंतिका के मुताबिक, आयुर्वेद में त्वचा को शरीर के अंदरूनी स्थिति का आइना माना जाता है। जब पाचन सही रहता है और शरीर को भरपूर पोषक तत्व मिलते हैं, तो त्वचा की सेहत पर सकारात्मक असर दिखाई देता है। डॉक्टर के अनुसार, हेल्दी त्वचा के लिए स्किन केयर रूटीन के साथ डाइट अच्छी करें और उसमें सी बकथॉर्न जूस भी शामिल करें। सी बकथॉर्न जूस कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसे डाइट में शामिल करने से त्वचा को जरूरी पोषण मिल सकता है।

क्या है सी बकथॉर्न?

सी बकथॉर्न नारंगी फल के रूप में जाना जाता है, जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन C, विटामिन E, विटामिन A और कई एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसके साथ ही, इस जूस में ओमेगा 3, 6, 7 और 9 फैटी एसिड भी पाए जाते हैं, जो समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।

इसमें मौजूद पोषक तत्व स्किन की करते हैं सुरक्षा

सी बकथॉर्न में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स के हानिकारक प्रभावों से रक्षा कर सकते हैं। वहीं, विटामिन C त्वचा के स्वास्थ्य और कोलेजन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसी कारण से सी बकथॉर्न जूस को एक पोषणवर्धक वेलनेस ड्रिंक माना जाता है।

कैसे करें सेवन?

सी बकथॉर्न फल को पानी से अच्छी तरह धोएं। अब, इन्हें ब्लेंडर जार में डालें और तब तक पीसें जब तक यह पतला पेस्ट न बन जाए। अब, इस मिश्रण को छन्नी से छान लें ताकि बीज अलग हो जाए। अब रस में थोड़ा सा पानी और शहद मिलाकर पिएं। आप इसका सेवन सुबह के समय कर सकते हैं. 

हेल्दी लाइफस्टाइल है ज़रूरी

साथ ही डॉक्टर यह भी कहती हैं कि कोई भी जूस या खाद्य पदार्थ त्वचा को रातोंरात नहीं बदल सकता। संतुलित जीवनशैली से ही स्किन हेल्दी हो सकती है। इसलिए पर्याप्त नींद लें, तनाव को कम करें, नियमित व्यायाम और पोषण से भरपूर डाइट में शामिल करें। सी बकथॉर्न जूस इस स्वस्थ जीवनशैली का एक अच्छा हिस्सा हो सकता है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

इसी के साथ, त्वचा के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और शरीर को हाइड्रेटेड रखना भी अत्यंत आवश्यक है। महंगे स्किनकेयर उत्पादों पर निर्भर रहने की बजाय, रोज़ाना पौष्टिक आहार, मौसमी फल, पर्याप्त पानी और नियमित व्यायाम को प्राथमिकता देना बेहतर होगा।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)

फेशियल हेयर हटाने के लिए शेविंग, वैक्सिंग या लेजर कौन सा ऑप्शन है बेस्ट? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!